पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शैक्षिक सम्मेलनों की तैयारियां में जुटे शिक्षक नेता

शैक्षिक सम्मेलनों की तैयारियां में जुटे शिक्षक नेता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेमें विभिन्न शिक्षक संगठनों की ओर से आयोजित होने वाले शैक्षिक सम्मेलनों को लेकर तैयारियां जारी है। शिक्षक नेता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए शिक्षकों से जनसंपर्क में जुटे हैं।

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन 26 सितंबर को विरात्रा धाम चौहटन में आयोजित होगा। सम्मेलन के मुख्य अतिथि सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी, अध्यक्ष भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जालमसिंह रावलोत, विशिष्ट अतिथि चौहटन विधायक तरूणराय कागा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल, प्रदेश प्रतिनिधि किशन बाघमार होंगे। प्रवक्ता वीराराम भूरटिया ने बताया कि जिला शैक्षिक सम्मेलन के आयोजक रेऊराम डऊकिया पृथ्वी सिंह रहेंगे। शिव क्षेत्र से नखतसिंह गोरड़िया, लाधूराम गर्ग, चौहटन क्षेत्र से हनुमान शर्मा, नागजीराम, बाड़मेर ग्रामीण चनणाराम, सत्यनारायण गुप्ता, मुकेश चौधरी, बाड़मेर शहर प्रदीप चौधरी, प्रकाश जोशी, राणाराम मेघवाल धोरीमन्ना क्षेत्र प्रभारी बलवंत विश्नोई को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शिक्षकसंघ सनाढ्य

राजस्थानशिक्षक संघ सनाढ्य की बैठक रविवार को राउप्रावि रॉय कॉलोनी में संघ के जिलाध्यक्ष अशोक व्यास की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें सर्वसम्मति 26 27 सितंबर को जिला शैक्षिक अधिवेशन नाकोड़ा में आयोजित करने का निर्णय किया गया। अधिवेशन में कार्यकर्ता शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में नाकोड़ा आने का आग्रह किया गया। अधिवेशन में विभिन्न समस्याओं के समाधान पर मंथन किया जाएगा। बैठक में शिक्षक दिवस पर राजस्थान के मंत्रियों की ओर से शिक्षकों पर की गई टिप्पणियों की निंदा की गई तथा भविष्य में ऐसा नहीं करने की अपेक्षा की गई।

पंचायतीराजकर्मचारी संघ

राजस्थानपंचायतीराज कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष गुमनाराम जाखड़ ने बताया कि नेहरू युवा केन्द्र परिसर में 26 27 सितंबर को शैक्षिक सम्मेलन आयोजित होगा। मुख्य अतिथि सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी, बायतु विधायक कैलाश चौधरी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रियंका चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जालमसिंह रावलोत विशिष्ट अतिथि होंगे। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए शिक्षक तैयारियां में जुटे हैं।

शिक्षकसंघ अंबेडकर

राजस्थानशिक्षक संघ अंबेडकर की बैठक स्थानीय महावीर पार्क में जिलाध्यक्ष तिलाराम मेघवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया