पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती 25 को

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती 25 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंडितदीनदयाल उपाध्याय की 98वीं जयंती 25 सितम्बर को भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रत्येक मण्डल स्तर पर समारोह पूर्वक मनाई जाएगी। राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम से मनाएगी। तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. जालम सिंह रावलोत की अध्यक्षता में समस्त मण्डल प्रभारियों की बैठक सोमवार 22 सितम्बर को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में रखी गई है। बैठक में जयंती को लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की जाएगी। समारोह को सफल बनाने के लिए सिवाना से प्रभारी पूर्व प्रधान मूलसिंह भायल, सह प्रभारी महेन्द्र छाजेड़, बाड़मेर शहर ग्रामीण से प्रभारी बलवंत सिंह भाटी, सह प्रभारी प्रवीण सिंह आगोर, गुड़ामालानी से प्रभारी राणा कुलदीपसिंह, सह प्रभारी जयकिशन भादू, पुरुषोत्तम जैन अमराराम बेनीवाल, बायतु से प्रभारी चैनाराम कड़वासरा, सह प्रभारी चोखाराम देवासी, शिव से प्रभारी खंगारसिंह सोढा, सह प्रभारी मोहनलाल कुमावत, बालोतरा शहर ग्रामीण से प्रभारी मदन चोपड़ा, सह प्रभारी पुष्पराज चोपड़ा, चौहटन से प्रभारी राजाराम भादू, सह प्रभारी मांगीलाल बोथरा सिणधरी से प्रभारी गोमाराम लेघा सह प्रभारी जयराम प्रजापत को मण्डल प्रभारी मनोनीत किया गया है।