पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टैंकर की टक्कर से बैल की मौत

टैंकर की टक्कर से बैल की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर. सोमवारकी रात 10 बजे सिणधरी चौराहे के पास किसान भवन के सामने तेज रफ्तार से रहे टैंकर ने आवारा सांड को कुचल दिया, इससे उसकी मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टैंकर करीब 10 फीट तक बैल को घसीट कर ले गया। इसके बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और टैंकर को जब्त किया। हालांकि टैंकर चालक खलासी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए।

जानकारी के अनुसार चौहटन चौराहे की तरफ रहे टैंकर ने किसान भवन के बाहर हाइवे पर बैठे आवारा बैल को चपेट में ले लिया। इससे उसकी मौत हो गई। चामुंडा मंदिर के बाद हाइवे पर पिछले तीन सालों से रोड लाइट नहीं है। ऐसे में शाम होने के साथ ही पूरा हाइवे अंधेरे में डूब जाता है। रात्रि का समय अंधेरा होने से टैंकर चालक को हाइवे पर बैठा बैल नजर नहीं आया और उसके ऊपर से निकल गया। हादसे के बाद टैंकर चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन सिणधरी चौराहे से आगे टैंकर को रुकवा दिया गया। टैंकर में चालक खलासी टैंकर को खड़ा कर मौके से भाग गए। सूचना के बाद कोतवाली थाने से एएसआई रुपाराम चौधरी समेत पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और लोगों को शांत कर टैंकर को जब्त किया।

खतरेसे खाली नहीं हाइवे : हाइवेपर रात्रि के समय अंधेरा छाया होने से हर समय दुर्घटना का भय बना रहता है। कृषि उपज मंडी, सिणधरी चौराहा, चामुंडा मंदिर, सदर थाना, महाबार रोड सहित कई जगहों पर हाइवे पर ही रात्रि के समय आवारा सांड विचरण करते है। ऐसे में अंधेरे के कारण मर्तबा कई बार हादसे भी हुए है। हालांकि नगर परिषद की ओर से चौहटन चौराहे की तरफ रोड लाइट्स भी लगाई है, लेकिन आधे से ज्यादा हाइवे अभी भी अंधेरे में है।

बाड़मेर. बैलको टक्कर मारने के बाद खड़ा टैंकर।