- Hindi News
- धनसंग्रह के लिए विधानसभावार प्रभारी नियुक्त
धनसंग्रह के लिए विधानसभावार प्रभारी नियुक्त
बाड़मेर. प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा द्वारा किए जाने वाले धनसंग्रह के लिए विधानसभावार प्रभारी सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। सवाईराम प्रजापत ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जालम सिंह रावलोत ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सिवाना से प्रभारी पूर्व प्रधान मुलसिंह भायल, सह प्रभारी महेन्द्र छाजेड़, बाड़मेर से प्रभारी बलवंत सिंह भाटी, सह प्रभारी प्रवीण सिंह आगोर। गुड़ामालानी से प्रभारी राणा कुलदीपसिंह, सह प्रभारी जयकिशन भादु, पुरूषोतम जैन अमराराम बेनिवाल। बायतु से प्रभारी चैनाराम कड़वासरा, सह प्रभारी चौखाराम देवासी शिव से प्रभारी खंगार सिंह सोढ़ा,सह प्रभारी मोहनलाल कुमावत, बालोतरा पचपदरा से प्रभारी मदन चौपड़ा, सह प्रभारी पुष्पराज चोपड़ा। चौहटन से प्रभारी राजाराम भादु, सह प्रभारी मांगीलाल बोथरा को मनोनीत किया। साथ ही समस्त पदाधिकरियों को अपने अपने क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई।