पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वांकल विरात्रा मंदिर में नवरात्रा महोत्सव 25 से

वांकल विरात्रा मंदिर में नवरात्रा महोत्सव 25 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर. विश्वविख्यातशक्तिपीठ विरात्रा धाम पर शारदीय नवरात्रि महोत्सव 25 सितंबर को घट स्थापना के साथ अभिजित मुहूर्त में शुभारंभ होगा। आचार्य सुरेन्द्र कुमार शर्मा के सानिध्य में 15 पंडितों की ओर से गणेश वाडी पूजन आरती हवन के साथ दुर्गा सप्तशती के पाठ किए जाएंगे। 2 अक्टूबर को होमाष्टमी के दिन सुबह पूजा के बाद महायज्ञ प्रारंभ होगा। इसी दिन शाम को 5 बजे महायज्ञ की पूणाZहुति की जाएगी। प्रसाद वितरण शतचंडी महायज्ञ का भी आयोजन रखा गया है। वांकल विरात्रा माता धर्मार्थ ट्रस्ट विरात्रा के अध्यक्ष भेरसिंह सोढ़ा ने बताया कि निज मंदिर के अलावा विरात्रा ट्रस्ट के अंतर्गत आने वाले गढ़ माताजी मंदिर, जूना विरात्रा मंदिर, वैर माता का मंदिर, तोरणिया मंदिर, रोहिड़ा माता मंदिर, बाणता मंदिर, ढोक पर भी नवरात्रा महोत्सव शुरू होगा। मंदिरों में नवचंडी यज्ञों का आयोजन किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज की नियमित बसों के अलावा देवी भक्तों की ओर से चौहटन से विरात्रा तक शाम को आरती के समय निशुल्क बसों की व्यवस्था रहेगी। मंदिर को विशेष फूलमालाओं से सजाया गया है। नवरात्रि महोत्सव में राजस्थान के अलावा अन्य राज्यों से श्रद्धालु आएंगे।