पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शत प्रतिशत खाते खुलवाए : कागा

शत-प्रतिशत खाते खुलवाए : कागा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यसरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए शुरू भामाशाह योजना के तहत चौहटन ग्राम पंचायत का शिविर सेामवार को पंचायत समिति मुख्यालय पर शुरू हुआ। शिविर का विधायक तरूणराय कागा ने निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने शिविर में कहा कि आमजन भामाशाह शिविरों में शत प्रतिशत खाते खुलवाए ताकि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लाभार्थी के खाते में सीधा जमा हो सके। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के समय सरकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन नहीं होने से गरीब व्यक्ति को फायदा नहीं मिला और अमीर व्यक्तियों ने गरीब व्यक्तियों का फायदा ले लिया। मुख्यमंत्री ने गांव के गरीब व्यक्ति को योजना का लाभ देने के लिए हर परिवार का शून्य बैलेंस पर बैंक खाता खोलने की योजना शुरू की है। शिविर में विकास अधिकारी रामनिवास बावल, नायब तहसीलदार सुरेन्द्र कुमार गोयल, बीईईओ लक्ष्मण सोलंकी ने शिविर में हो रहे कार्याें की जानकारी दी। शिविर प्रभारी एवं एसडीएम मुकेश चौधरी ने बताया कि इस योजना में परिवार की मुख्य महिला के नाम से खाता खोला जा रहा है। सोमवार से शुरू हुआ यह नामांकन शिविर 1 अक्टूबर तक चलेगा।