पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षक सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर

शिक्षक सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थानशिक्षक संघ (प्रगतिशील) का दो दिवसीय शिक्षक सम्मेलन 26 27 सितंबर को बालोतरा में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में जिलेभर के शिक्षक भाग लेकर शिक्षक-शिक्षार्थी हितों पर चिंतन-मनन कर कई प्रस्ताव पारित कर राज्य सरकार को भेजेंगे।

संगठन के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष बनाराम चौधरी के नेतृत्व में कई पदाधिकारियों ने क्षेत्र में शिक्षकों से जनसंपर्क कर अधिक से अधिक शिक्षकों से सम्मेलन में भाग लेने का आग्रह किया है।

सम्मेलन के संयोजक लाधाराम चौधरी ने बताया कि सम्मेलन में शिक्षकों के लंबित मांग पत्र के अलावा एकीकरण, समानीकरण एवं राज्य के दो मंत्रियों एवं अधिकारी द्वारा शिक्षकोंं को अपमानित करने की घटना के विरोध में शिक्षकों द्वारा मुंहतोड़ जवाब देने की रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा।

सम्मेलन को सफल बनाने के लिए बालोतरा ब्लॉक से हनुमानराम राईका, विजय आनन्द गुप्ता, सिवाना से हेमराज सोनी, चौथाराम देवासी, मदनलाल जांगीड़, बायतु से वीरमाराम, केशाराम, देवराज, सिणधरी से चुतराराम, वगताराम, देवीसिंह बाड़मेर से रावताराम, जेताराम, राणाराम, जेठाराम गोरसीया, चौहटन से पूराराम जाखड़, धोरिमन्ना से जयराम पंवार ने शिक्षकों से संपर्क किया।

विरोध जताया जाएगा : शिक्षक सम्मेलन में शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ, पंचायतीराज मंत्री गुलाबचंद कटारिया एवं अति. मुख्य सचिव श्याम एस. अग्रवाल द्वारा शिक्षक दिवस सम्मान समारोह पर की गई टिप्पणी का कड़ा विराेध जताएगी। राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष बनाराम चौधरी ने बताया कि सम्मेलन में एकत्रित शिक्षक रैली निकाल कर उक्त मंत्रियों अधिकारी का पुतला दहन कर इनके विरूद्ध कठोर कार्रवाई कर बर्खास्त करने की राज्य सरकार से मांग करेगा।