पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घरेलू गैस के पांच सिलेंडर जब्त

घरेलू गैस के पांच सिलेंडर जब्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलारसद अधिकारी भैराराम डिडेल के निर्देश पर रसद विभाग की संयुक्त टीम ने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। टीम में खेमाराम प्रवर्तन निरीक्षक बाड़मेर जीयाराम प्रवर्तन निरीक्षक बालोतरा मय पुलिस जाब्ता ने शहर के विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस का व्यापारिक उपयोग करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की।

रसद विभाग की टीम ने मैसर्स जोधपुर स्वीट एण्ड ज्यूस काॅर्नर स्टेशन रोड बाड़मेर, मैसर्स जायका रेस्टोरेन्ट स्टेशन रोड बाड़मेर, मैसर्स भगवानसिंह भेरसिंह टी स्टाॅल अहिंसा सर्किल के पास, मैसर्स जोधपुर स्वीट काॅर्नर चौहटन चौराहा, मैसर्स आईनाथ भोजनालय कृषि उपज मंडी के सामने बाड़मेर द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों का वाणिज्यक उपयोग करने के कारण पांच घरेलू गैस सिलेंडर जब्त कर नियमानुसार प्रकरण दर्ज किए। जिला रसद अधिकारी ने व्यापारिक प्रतिष्ठानों के मालिकों को घरेलू गैस सिलेंडरों का वाणिज्यक उपयोग नहीं करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि जिले में घरेलू गैस का दुरुपयोग रोकने के लिए अभियान जारी रहेगा।

बाड़मेर. घरेलूगैस सिलेंडर को जब्त करते अधिकारी।