शैक्षिक सम्मेलन की तैयारियां जारी
राजस्थानप्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से 26 27 सितंबर को राउमावि चौहटन में आयोजित होने वाले शैक्षिक सम्मेलन को लेकर संघ कार्यकर्ताओं ने जिले की आठों पंचायत समितियों में शिक्षकों से संपर्क किया।
सम्मेलन संयोजक पृथ्वीराज जाखड़ ने बताया कि प्रचार प्रसार को लेकर बाड़मेर शहर में मुकेश छंगाणी, रोशन अबडा, बाड़मेर ग्रामीण में खेताराम सेजू, हीरालाल जयपाल, बायतु में जैसाराम सारण, मनोज सेवक, गोकुल राम, बालोतरा में अमित दवे,जितेन्द्र व्यास, चौहटन में मोहबता राम, चंदप्रकाश कोड़ेचा, धोरीमन्ना में रामनारायण विश्रोई,अणदाराम जाखड़, अशोक विश्राई, शिव में नरपत सिंह सोढ़ा, खुदाबक्श खलीफा, गडरारोड में भभूत सिंह सोढ़ा, पवन भारती, हरचंद सिंह, मोहनलाल सोलंकी, सिणधरी में प्रहलाद डऊकिया,चिन्नाराम आसू, सिवाणा में पनेसिंह शेखावत,प्रदीप व्यास ने शिक्षकों से संपर्क कर शैक्षिक सम्मलेन में भाग लेने का आग्रह किया।