पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुशलवाटिका की तृतीय वर्षगांठ पर कई आयोजन

कुशलवाटिका की तृतीय वर्षगांठ पर कई आयोजन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डाॅ.विद्युतप्रभाकी पावन प्रेरणा से अपनी गुरुवर्या प्रवर्तनी प्रमोद महाराजा की स्मृति में बनी कुशलवाटिका प्रांगण में गुरुवार को मुनिसुव्रत स्वामी जिन मंदिर, नवग्रह मंदिर, दादावाड़ी, देवी -देव मंदिर, गुरु मंदिर की तृतीय वर्षगांठ धूमधाम से मनाई।

जिन कुशल सूरी सेवाश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष भंवरलाल छाजेड़ महामंत्री मांगीलाल मालू ने बताया कि सुबह 8.30 बजे नौ मंदिरों में अठारह अभिषेक कार्यक्रम, 9.30 बजे सतरह भेदी पूजा, दोपहर 2 बजे मुनिसुव्रत स्वामी महापूजन का आयोजन मुनिराज आर्यर| सागरजी की पावन निश्रा में पालिताणा के विधिकारक हेमन्त वैध मुधा उदय गुरु द्वारा मंत्रोच्चार सहित संगीतमय वातावरण में संपन्न हुई। मुनिसुव्रत स्वामी महापूजन अठ्ठारह अभिषेक में संगीतकार अशोक बोथरा बाल कलाकार गौरव मालू ने भक्ति की रम-झट जमाई।

ट्रस्ट के उपाध्यक्ष द्वारकादास डोसी कोषाध्यक्ष बाबूलाल टी बोथरा ने बताया कि 11 बजे धर्मसभा हुई जिसमें आर्यर| सागर ने बताया कि जिस तरह मनुष्य आज के युग में अपना जन्मदिन शादी की सालगिरह मनाता है, उससे कई गुना ज्यादा महत्व परमात्मा के वार्षिक ध्वाजारोहण का है। इस दिन हमें परमात्मा के सन्मुख सांसारिक सुखों की कामना कर अपने शुभ कर्मों का उदय हो, सद्गति मिले, सद्-बुद्धि मिले ऐसी कामना, भावना करनी चाहिए, यहां के मूलनायक मुनिसुव्रत स्वामी का प्रत्यक्ष प्रभाव है जिससे प्रत्येक शनिवार को सैकड़ों (लोग) श्रद्धालु दर्शन-पूजन करने यहां आते हैं। धर्मसभा में मंदिर, दादावाड़ी आदि के वार्षिक चढ़ावों का आयोजन हुआ, जिससे ट्रस्ट के अध्यक्ष भंवरलाल विरधीचन्द छाजेड़, महामंत्री मांगीलाल आसुलालजी मालू, कोषाध्यक्ष बाबूलाल टी बोथरा, उपाध्यक्ष द्वारकादास डोसी,संघवी तेजराज गुलेच्छा, संघवी विजयराज डोसी, पारसमल धारीवाल रामजी के गोल वाले, हीरालाल धारीवाल चौहटन वाले ने सकृत कार्य में लाभ लिया।

ट्रस्ट के प्रचार मंत्री केवलचंद छाजेड़ ने बताया कि दोपहर 12 बजे कुशलवाटिका के मुख्य द्वार से नौ मंदिरों के ध्वजा लाभार्थी परिवारों के द्वारा ध्वजा को सिर पर रख झूमते-नाचते मुख्य मंदिर में लाया गया, जहां मुनिराज आर्यर| सागर से वाक्षसेप लेकर सभी मंदिरों के शिखरों पर अष्टप्रकारी पूजा कर मंत्रोच्चार पूर्वक ऊं पुण्याहृाम्-2 प्रियंताम्-2 की ध्वनि के साथ वार्षिक ध्वजारोहण किया गया। श्री जिनकुशल सूरी ट्रस्ट द्वारा स्वामीवात्सल्य का आयोजन हुआ जिसमें शहर के युवा मंडलों, महिला मंडलों बालिका मंडलों का सहयोग रहा जिसका ट्रस्ट मंडल द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

श्रद्धालुओं की भीड़ देख उपाध्याय प्रवर गणाधीश मणिप्रभसागर द्वारा माघ सुदी 3, 13 फरवरी 2013 की भव्य अंजनशलका-प्रतिष्ठा की याद ताजा हुई। कार्यक्रम में विधायक मेवाराम जैन, जैन श्री संघ के अध्यक्ष सम्पतराज बोथरा, एडीएम ओ.पी.विश्नोई, 37 बटालियन कमांडेंट रमेशकुमार, सेक्टर हेड क्वाटर आशुतोष, आयकर अधिकारी राकेश घीया, सीटीओ बी.एस. शेखावत, पूर्व सभापति उषा जैन, अचलगच्छ संघ के अध्यक्ष हनुमानचन्द बोहरा, गोपाल गौशाला के अध्यक्ष शंकरलाल पडाइया, धोरीमन्ना संघ के अध्यक्ष बाबूलाल लालण, आदिनाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष रिखबदास मालू, रामजी की गोल के अध्यक्ष मांगीलाल वडेरा , सुरा सरपंच घेवरचंद सिंघवी सहित विभिन्न संस्थाओं के अध्यक्ष पदाधिकारी गणमान्य अतिथि मौजूद थे।

118युनिट हुआ रक्तदान

कुशलवाटिकाकी तृतीय वर्षगांठ के उपलक्ष्य में कुशलवाटिका युवा परिषद् बाड़मेर मानव सेवा संस्थान जोधपुर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें परिषद के सदस्यों, महिलाओं, बालिकाओं द्वारा 118 युनिट रक्तदान कर मानव सेवा का कार्य किया।

कुशलवाटिका युवा परिषद के कपिल मालू ने बताया कि रक्तदान शिविर का शुभारंभ ट्रस्ट के अध्यक्ष भंवरलाल छाजेड़, ट्रस्ट के पदाधिकारी ट्रस्टियों द्वारा फीता काटकर, भगवान की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

बाड़मेर. सभी मंदिरों की ध्वजा सिर पर रखेलाभार्थी परिवार।

खबरें और भी हैं...