इंद्रोई में देर रात भजन सुनने उमड़े श्रोता
इंद्रोईजोधासर स्थित मातृ मंदिर में गुरुवार रात 20वां वार्षिक उत्सव में संतों के सान्निध्य में देर रात तक भजन संध्या का आयोजन हुआ। सर्द रात में भजन संध्या का आगाज जोधपुर के नवरतन सिंह रावल और कुशल बारहठ ने गणेश वंदना ....मैं थाने सिवरू गणपत देवा के साथ किया। इसके बाद इंडियन आईडल फेम सुरेन्द्रसिंह पंवार और महेन्द्रसिंह ने अपने अंदाज में एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी जिसे सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रोताओं को हुजूम उमड़ पड़ा।
आयोजक इंद्रोई निवासी उद्यमी लीलाराम जांगिड़ ने बताया कि भजन संध्या में गायक प्रकाश माली और मोइनउद्दीन मनचला और भंवर गायणा ने अपने अंदाज में माता के दरबार में गुरुओं संतों के आवागमन पर गुरु वंदना का गान करते हुए .....धीन घड़ी धीन भाग मारे, सतगुरु आवीया जी मारे, ......घणा कोड शू लायो माता मैं तो लायो चूनड़ी, ....माताजी रे मंदेरिया में बंध्यो रे हिंडोलों, ....मायड़ थारों रो पूत कठे, महाराणा प्रताप कठे, ....चोसठ जोगणी, चरणे आयो री लाज राखियो, माताजी, भैरूजी, गोगाजी आदि के विभिन्न भजनों को सुन श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम के बीच-बीच में ब्यावर से आए मंच संचालक ओम महावर ने अपने अंदाज में श्रोताओं काे चुटकुलों से खूब गुदगुदाया। भजन संध्या में दिल्ली से आए गायक कलाकारों ने भी विभिन्न भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। गंगादेवी सगताराम जांगिड़ मेमोरियल ट्रस्ट की इस भक्ति संध्या में महंत प्रतापपुरी महाराज, चंचलप्राग मठ के शंभुनाथ, परेऊ महंत ओंकार भारती, गंगागिरि मठ बाड़मेर महंत खुशाल गिरी, सियाणी मठ आनन्द पूरी, चौहटन डूंगरपुरी मठ महंत जगदीश पूरी चौहटन के महंत देवपुरी, हरिद्वार योगी आचार्य अखलेश महाराज, रामसर महंत दयालसिंह, प्राग मठ मोहननाथ और बालोतरा से शिवपुरी महाराज के साथ कई भक्त देर रात तक चली भक्ति संध्या में मौजूद रहे।
कवास. इंद्रोई गांव में आयोजित भजन संध्या में उमड़े श्रद्धालु।
कवास. इंद्रोई गांव में आयोजित भजन संध्या में भजन प्रस्तुत करते कलाकार।