पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लोगों को अपनी सोच बदलनी होगी

लोगों को अपनी सोच बदलनी होगी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर | चौहटनरोड स्थित राजकीय अंबेडकर द्वितीय छात्रावास में 12वीं के छात्रों का विदाई समारोह हुआ। मुख्य अतिथि जिला प्रमुख प्रियंका मेघवाल ने कहा कि छात्र कड़ी मेहनत कर आगे बढे़। मुख्य वक्ता मोतीराम मेणसा ने कहा कि 1950 से पहले लोगों को अधिकार से वंचित रखा गया, लेकिन बाबा साहब ने भारत का संविधान लिखकर न्याय पर आधारित समाज के लिए अधिकार दिए। उन्होंनें कहा लोगों को अपनी सोच बदलनी होगी। आदूराम मेघवाल ने कहा कि छात्र कड़ी मेहनत करआगे बढ़ें। रघुवीरसिंह तामलोर ने छात्रों को सकारात्मक विचार जीवन में लागू करने की सीख दी। भोजाराम मंगल, भारतीय विद्यार्थी के उपाध्यक्ष थानाराम लोहिया ने भी विचार रखे। समारोह में केवलचंद बृजवाल, नवल किशोर लीलावत, तेजमालसिंह, बाबूसिंह, छात्रावास अधीक्षक महेन्द्रसिंह मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...