कार्यकर्ता योजनाअों को लोगों तक पहुंचाएं: कुमावत
कार्यकर्तासरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं ताकि वे योजनाअेां का सजग रहकर लाभ उठा सके। यह बात भाजयुमो के जिलाध्यक्ष सवाई कुमावत ने चौहटन ग्राम पंचायत में आयोजित बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को केंद्र तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करने की बात कही।
बैठक में सरकार की जल स्वावलंबन योजना, दीनदयाल उपाध्याय विक्रतीकरण, प्रधानमंत्री बीमा योजना, कृषि बीमा योजना सहित कई लोक कल्याणकारी योजना का गांव स्तर पर प्रसार करें। इसके अलावा पप्पू विश्नोई, जिला महामंत्री युवा मोर्चा अमितसिंह, मांगीलाल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नरपतसिंह, महामंत्री कैलाश शर्मा ने भी बैठक में विचार रखे। बैठक में एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष नरेश विर्ट, अमराराम, एडवोकेट नरेश धारीवाल, धर्मेद्र महेश्वरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।