पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बूथ स्तरीय सम्मेलन के लिए कार्यकर्ता रवाना

बूथ स्तरीय सम्मेलन के लिए कार्यकर्ता रवाना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपानीतराज्य सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 13 दिसंबर को जयपुर जनपथ पर आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय बूथ सम्मेलन में भाग लेने के लिए बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ता शुक्रवार को जयपुर रवाना हुए। भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता डाॅ. प्रियंका चौधरी ने भगवान महावीर टाउन हाॅल के पास से बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान डाॅ. प्रियंका चौधरी ने कहा कि राजस्थान सरकार का एक वर्ष पूर्णतः सफल रहा एवं चारों ओर खुशहाली का माहौल रहा। सरकार के विकास कार्यों का परिणाम अब दिखने लगा है। कांग्रेस सरकार जो खजाना खाली करके गई। उस कारण राज्य की बिगड़ी हुई अर्थव्यवस्था को भाजपानीत राजस्थान सरकार ने वापस पटरी पर ला दिया है। राजस्थान को बीमारू राज्य की श्रेणी से निकालकर फिर से उन्नत राज्य बनने की ओर कदम बढ़ा दिए हैं।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में राजस्थान चहुंमुखी विकास कर रहा है। केन्द्र में भाजपानीत सरकार की मदद से राज्य सरकार अब अधूरे विकास कार्यों को पूरा करवाकर राज्य को विकसित राज्य बनाने की ओर अग्रसर हो रही है।

जिले के शिव, चौहटन, धोरीमन्ना, सिणधरी बायतू सहित विभिन्न क्षेत्रों से भी पार्टी कार्यकर्ता जयपुर के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता डाॅ. प्रियंका चौधरी, जिलाध्यक्ष डाॅ. जालमसिंह रावलोत, पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप पालीवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल, पार्षद रतनलाल बोहरा, एडवोकेट अमृतलाल जैन, पार्षद मदनलाल चण्डक, गंगाविशन अग्रवाल, बलवंतसिंह भाटी, रोचामल सिंधी, अमरसिंह भाटी, बांकाराम चौधरी, भाजपा सदस्यता अभियान के जिला संयोजक देवेन्द्र लेघा, कार्यालय प्रभारी प्रवीणसिंह आगोर, फूसाराम पंवार, राजाराम सर्राफ सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

अल्पसंख्यककार्यकर्ता जयपुर रवाना

भाजपानेता असरफ अल खिलजी ने बताया कि भाजपा सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर जयपुर में होने वाली रैली में अल्पसंख्यक कार्यकर्ता जयपुर रवाना हुए। जयपुर मैं कल होने वाले भाजपा के बूथ स्तरीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए बाड़मेर जिले से विधानसभावार बसों की संख्या पंचपदरा से 10, शिव से 16, सिवाना से 20, बाड़मेर से 20, बायतू से 30, गुड़ामालानी से 25, चौहटन से 15 लगभग 500 कार्यकर्ता निजी वाहनों से बाड़मेर से जयपुर के लिए रवाना हो गये हैं, इस