पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हत्या के मामले का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

हत्या के मामले का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर. धोरीमन्नाकस्बे में कुछ दिन पूर्व हुई बाबूलाल विश्नोई की हत्या के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को रविवार गिरफ्तार किया। वहीं मुख्य आरोपी मदिया उर्फ मदनलाल अभी भी फरार है। थानाधिकारी देवीचंद ढाका के अनुसार पिछले कई दिनों से पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। रविवार को पुलिस ने वीराराम पुत्र गमाराम देशांतरी निवासी धोरीमन्ना को गिरफ्तार किया है। इससे पूर्व दो अन्य आरोपी भी गिरफ्तार किए गए है। हालांकि अभी भी हत्या का मुख्य आरोपी फरार चल रहा है। रविवार को बालोतरा एएसपी महेश मीणा भी धोरीमन्ना थाने पहुंचे और अब तक की पुलिस कार्रवाई को लेकर फीडबैक लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। शनिवार को आरोपियों की तलाश में गई पुलिस पर भी घोनिया में बदमाशों ने हमला कर दिया था। इसके बाद चौहटन पुलिस ने एक जने को हिरासत में लिया है।