पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केंद्रीय दल ने विकास कार्यों की जानकारी ली

केंद्रीय दल ने विकास कार्यों की जानकारी ली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्रीयग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग की टीम ने रविवार को जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा कर मनरेगा योजनांतर्गत निर्मित उत्कृष्ट कार्यों का निरीक्षण किया। केंद्रीय दल ने जिले में हुए विकास कार्याें की सराहना की। इससे ग्रामीणों के जीवन में आमूलचूल परिवर्तन हुआ है। आने वाले समय में इसके और बेहतर परिणाम सामने आएंगे।

केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग की टीम ने जिले की सिवाना, बालोतरा, बाड़मेर, चौहटन एवं शिव पंचायत समिति की विभिन्न ग्राम पंचायताें का दौरा कर मनरेगा में उत्कृष्ट कार्यों का अवलोकन किया। केंद्रीय दल ने ग्रामीणों से रूबरू होकर नरेगा कार्याें की बदौलत हुए विकास एवं आमजन जीवन में हुए बदलाव को जाना। टीम में रमेश कुमार, सहायक निदेशक आईईसी सीताराम मीना एवं प्रशिक्षण सलाहकार सुरेशचन्द्र शर्मा सहित नरेगा इनफोरमेशन एवं कंयूनिकेशन विंग से जुड़े विभिन्न अधिकारियों ने मनरेगा कार्याें का निरीक्षण किया।

ग्रामीणाें ने बताया टांका निर्माण से पहले पेयजल जुटाने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ती थी। अब बारिश का पानी एकत्रित करने के साथ पानी के टैंकर डलवाने में भी सहुलियत हो गई है। केंद्रीय दल ने कवास ग्राम पंचायत में नागणेची माता मंदिर तालाब खुदाई कार्य एवं कवास में विभिन्न जगहों पर हुए बेरी निर्माण कार्याें का जायजा लिया। समाजसेवी रमेश गोलिया ने बताया कि बाढ़ से कवास कस्बा पूरी तरह तबाह हो गया था। बाड़मेर पंचायत की मारूड़ी ग्राम पंचायत में भोमिया जी मंदिर से मारूडी गांव तक निर्मित ग्रेवल सड़क, मारूड़ी गांव में इंटरलॉक खरंजा निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान सहायक अभियंता हनुमान चौधरी, ग्राम सेवक देवीसिंह ने नरेगा कार्यों की जानकारी दी। इसके बाद जसाई ग्राम पंचायत के परा गांव में नरेगा के तहत बनाए गए टांकों का निरीक्षण किया। ग्रामीण मूलसिंह ने टांका निर्माण से हुए फायदे को बताया। दल ने रामसर ग्राम पंचायत में सोनिया चैनल में बेरी निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्य के साथ बारिश के पानी से बेरियाें के रिचार्ज होने की जानकारी ली।

टीम ने गडरारोड, चौहटन पंचायत की नेतराड़ पंचायत में हुए विकास कार्याें का जायजा लिया। इस दौरान समाजसेवी मूलाराम, कनिष्ठ तकनीकी सहायक जेसाराम, ग्राम सेवक मगाराम ने नरेगा कार्याें की जानकारी दी।

केंद्रीय दल ने सराहना करते हुए कहा कि