पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संस्कारित बालक राष्ट्र की प्रगति का आधार : उंडखा

संस्कारित बालक राष्ट्र की प्रगति का आधार : उंडखा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चौहटन. श्रीभवानी बोर्डिंग हाऊस चौहटन में अायोजित बाल संस्कार शिविर रविवार को संपन्न हुआ। शिविर संचालक हरिसिंह उंडखा ने कहा कि शिविर में सीखी गई बातों को बालक अपने जीवन में उतारें। ऐसा करने से ही संघ समाज की प्रतिष्ठा आगे बढ़ सकेगी। उन्होंने समाज के प्रति निष्ठावान बनने तथा संस्कारित बनने की सीख दी। क्षत्रिय युवक संघ के महेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि शिविर में कक्षा 6 से 8वीं तक के बालकों को संघ के स्वयं सेवकों ने सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर संस्कारित होने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महिपालसिंह, नरपतसिंह, उदयसिंह देदूसर, कृष्णसिंह, मोहनसिंह देदूसर सहित कई स्वयंसेवक मौजूद थे।