पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाढ़ पीड़ितों की सहायतार्थ भाजपा का कार्यक्रम आज

बाढ़ पीड़ितों की सहायतार्थ भाजपा का कार्यक्रम आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपाजिलाध्यक्ष डाॅ.जालमसिंह रावलोत के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर देश में आई बाढ़ से पीड़ित लोगों के लिए सहायतार्थ सहयोग राशि एकत्रित करने के लिए 17 सितंबर को सुबह 10.30 बजे सुमेर गौशाला हाईस्कूल रोड स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम होगा।

प्रवक्ता मांगीलाल महाजन ने बताया कि कार्यक्रम के प्रभारी बलवंतसिंह भाटी के निर्देशानुसार भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित रहने का आह्वान किया है।

धनसंग्रहके लिए बैठक

गुड़ामालानी.भाजपाकार्यकर्ताओं कश्मीर आपदा पीड़िताें के लिए धनसंग्रह बैठक का आयोजन किया। मंडल महामंत्री पुरुषोतम जैन ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर कश्मीर पीड़ितों की सहायता के लिए चलाए जा रहे धनसंग्रह अभियान को लेकर बैठक आयोजित हुई।

बैठक में मंडल अध्यक्ष राणा कुलदीप सिंह, अशोक सिंह राजावत, रघुवीर गुप्ता, भरत जैन, पीराराम, हरीराम, टिकमाराम सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर विचर विमर्श किया।

आजकरेंगे धनसंग्रह

चौहटन.प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा पार्टी मंडल चौहटन के कार्यकर्ता जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीडितों की सहायता के लिए धन संग्रह करेंगे। अभियान के सहसंयोजक मांगीलाल बोथरा ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर भाजपा कार्यकर्ता चौहटन अन्य गांवों में हर दुकान घर-घर जाकर बाढ़ पीडितों के लिए धन संग्रह करेंगे ताकि जम्मू कश्मीर में बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता दी जा सके।