पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस की जीत पर जश्न मनाया

कांग्रेस की जीत पर जश्न मनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपचुनाव में कांग्रेस की जीत का जश्न कांग्रेस कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे काे मिठाई खिलाकर फटाखे फोड़ कर मनाया। जिलाध्यक्ष फतेह खां, जिला प्रवक्ता गोविंद थोरी ने बताया कि इस चुनाव में जनता की जीत हुई है।

मुख्यमंत्री की नींद खोलने के लिए जनता ने कांग्रेस को जीत दिलाई। प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलेट के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताआें ने संगठित रहकर चुनाव में काम किया। कांग्रेस जनता के हितों की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध है। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है। साथ ही सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सचिन पायलेट, अशोक गहलोत को बधाई भेजी है। कार्यक्रम में चैनसिंह भाटी, मुकेश जैन, ठाकराराम माली, प्रवीण सेठिया, महावीर, जीतूसिंह, दिलीप गोगादे, दिलीप कड़वासरा, मुकेश धतरवाल, पूनमाराम प्रजापत, बाबूसिंह, ललित परमार, युसुफ खान, रमेश आचार्य, दमाराम, नारायणसिंह, शंकरसिंह, गगनदास, हेमंत आचार्य, रिड़मलसिंह दांता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जीतपर खुशी जताई

शिव.प्रदेशके उप चुनाव में कांग्रेस की जीत पर पार्टी नेताअों ने एक-दूसरे को मिठाई बांट कर एक दूसरे को बधाई दी। इस मौके पर प्रधान गंगासिंह राठौड़ ने बताया कि आमजन कांग्रेस के कार्यकाल में खुश है। इस मौके पर प्रधान गंगासिंह राठौड़, अध्यक्ष कमलसिंह राजपुरोहित, सरपंच रहीम खान, जिला परिषद सदस्य गंगाराम प्रजापत, प्रवक्ता देरावर सिंह सहित कई मौजूद थे।

चौहटन.विधानसभाउप चुनाव में कांग्रेस की जीत पर पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। पूर्व विधायक पदमाराम मेघवाल, उप जिला प्रमुख गफूर अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष तिलोक चौधरी, युवक कांग्रेस अध्यक्ष सुभान खान, पूर्व अध्यक्ष नरेश भादू, युवा नेता हरलाल पूनिया सहित कई पदाधिकारियों ने खुशी जताई तथा मिठाई बांटी है। इस दौरान पूर्व विधायक पदमाराम मेघवाल ने कहा कि भाजपा पार्टी के नौ माह के कार्यकाल में आमजन परेशान है। मुख्यमंत्री ने युवाओं के साथ झूठे वादे कर सत्ता प्राप्त की लेकिन नौ माह में एक भी भर्ती नहीं निकाली। इसका नतीजा उपचुनाव में भाजपा को मिल गया है।

भियाड़.विधानसभाचुनाव में तीन सीटों पर कांग्रेस की जीत से गांवों में खुशी व्याप्त है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए मिठाई बांटी तथा फटाखे फोड़ जीत का जश्न मनाया। इस मौके पर पूर्व प्रधान शिव गिरधारीदा