पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हस्तशिल्प में रोजगार के बेहतर अवसर

हस्तशिल्प में रोजगार के बेहतर अवसर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर. सोसायटीटू अपलिफ्ट रूरल इकॉनमी (श्योर) बाड़मेर द्वारा राजस्थान वानिकी एवं जैव विविधता परियोजना 2 के तहत 16 दिवसीय हस्तशिल्प आधारित कौशल विकास प्रशिक्षण चौहटन एवं शिव में प्रारंभ किए गए हैं। संस्था की संयुक्त सचिव लता कच्छवाहा ने बताया कि यहां के हस्तशिल्प की एक अलग पहचान है। इसकी बेहद मांग है और यह मांग निरंतर बढ़ रही है। प्रशिक्षण से महिलाओं में कौशलता आएगी जिससे वे अपने उत्पाद की गुणवत्ता को बढ़ाकर अधिक मुनाफा कमा सकती है। परियोजना समन्वयक राकेश मेवाड़ा ने बताया कि संस्था द्वारा संचालित इस परियोजना के तहत 18 गावों में टीबा स्थिरीकरण एवं आजीविका के तहत महिलाओं का स्वयं सहायता समुह गठन कर उन्हें दक्षता आधारित प्रशिक्षण करवाकर रोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे हैं। चौहटन एवं शिव क्षेत्र के 4 गावों के स्वयं सहायता समुह की 40 महिलाओं का 16 दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ किया है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय वन अधिकारी चौहटन खेताराम ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में कहा कि वे प्रशिक्षण प्राप्त कर बेहतर उत्पाद तैयार करें ताकि रोजगार प्राप्त कर परिवार को समृद्ध बना सके। कार्यक्रम में वनपाल भंवराराम, हनुमानराम, नखतसिंह, देरावरसिंह , भवानीसिह एवं मोहबतसिंह ने प्रशिक्षण में सहयोग दिया।