शैक्षिक सम्मेलन 26से, तैयारियां शुरू
राजस्थानप्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ का 26 27 सितंबर को राउमावि चौहटन में आयोजित होने वाले जिला शैक्षिक सम्मेलन की तैयारियां संयोजक पृथ्वीराज जाखड़ के नेतृत्व में मंगलवार से शुरू की गई।
संघ के जिला प्रवक्ता नूतनपुरी गोस्वामी ने बताया कि सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बाड़मेर शहर, बाड़मेर ग्रामीण, बायतु,चौहटन, धोरीमन्ना, शिव, सिवाना, सिणधरी, गडरा रोड, बालोतरा मुख्यालय पर 21 सितंबर को सुबह 11 बजे ब्लॉक स्तरीय बैठक होगी। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष शेरसिंह भुरटिया, चौहटन अध्यक्ष लाभूराम बेनिवाल ने ब्लॉक अध्यक्ष मंत्री को अपने ब्लॉक की बैठक लेकर शिक्षक समस्याओं का संकलन कर अधिकाधिक संख्या में सम्मेलन में भाग लेने का आग्रह किया है।