पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रा का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म

छात्रा का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थाना क्षेत्र के दुधाड़िया का तला निवासी एक छात्रा का बोलेरो में सवार होकर आए युवक अपहरण कर ले गए। बाद में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। अपहरण की घटना की सूचना के बाद पुलिस ने नाकेबंदी कर बोलेरो गाड़ी से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। इस आशय का पुलिस थाना में नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

थानाधिकारी शिवपालसिंह चारण ने बताया कि दुधाड़िया का तला निवासी एक छात्रा ने मामला दर्ज करवाया कि शनिवार सुबह नौ बजे वह चौहटन स्कूल जाने के लिए सड़क पर खड़ी थी। इस दौरान चौहटन की तरफ से आई बोलेरो गाड़ी न. आरजे 04 टीए 3526 में सवार श्रीराम पुत्र मालाराम विश्नोई निवासी सेड़वा, धनाराम पुत्र लिखमाराम जाट निवासी पोकरासर एक अन्य ने मेरे को जबरदस्ती पकड़कर गाड़ी में डालकर धीरासर गांव की तरफ रवाना हुए। सेड़वा गांव से आगे सूने खेत में मेरे साथ तीनों आरोपियों ने बारी बारी से दुष्कर्म किया। छात्रा के अपहरण की भनक लगने पर परिवार के सदस्यों ने पुलिस को सूचना दी। दो तीन घंटे तक छात्रा के अपहरण का कोई सुराग नहीं लगा। बाद में आरोपी श्रीराम पुत्र मालाराम छात्रा को गाड़ी में डालकर चौहटन की तरफ रहा था। छात्रा के परिजनों ने उसे धनाऊ गांव के पास उक्त गाड़ी को देखा तो पीछा किया, श्रीराम ने गाड़ी को भगाते हुए चौहटन की तरफ जा रहा था। चौहटन पुलिस ने बाइपास पर नाकेबंदी कर गाड़ी रुकवाई। इस दौरान आरोपी श्रीराम को गिरफ्तार कर छात्रा को बोलेरो से बरामद किया गया। लेकिन श्रीराम के दो साथी फरार हो गए। पुलिस ने अपहरण दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।