पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शैक्षिक सम्मेलन के लिए प्रभारी नियुक्त

शैक्षिक सम्मेलन के लिए प्रभारी नियुक्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर. अखिलराजस्थान प्रबोधक एवं पैराटीचर्स संघ का जिला शैक्षिक सम्मेलन 26 27 सितंबर को बालोतरा में आयोजित होगा। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए रविवार को प्रत्येक ब्लॉक की बैठक रखी गई है। बैठक में प्रभारियों को ब्लॉकवार जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। जिला प्रचार मंत्री उगमसिंह सुरा ने बताया कि जिलाध्यक्ष हनीफ खां लोलावा के निर्देशानुसार ब्लॉकवार प्रभारियों को नियुक्त किया गया। बाड़मेर ब्लॉक प्रभारी कानुदान भादरेस, शिव ब्लॉक प्रभारी उगमसिंह सुरा, चौहटन ब्लॉक प्रभारी तनसिंह महेचा, बायतु ब्लॉक प्रभारी भींयाराम चौधरी, धोरीमन्ना ब्लॉक प्रभारी हनीफ खां लोलावा, सिणधरी ब्लॉक प्रभारी पूनमसिंह चौधरी, सिवाना ब्लॉक प्रभारी खीमसिंह, बालोतरा ब्लॉक प्रभारी ईश्वरसिंह जागसा को नियुक्त किया गया। बाड़मेर ब्लॉक अध्यक्ष तनसिंह महेचा ने बताया कि 26 सितंबर को बाड़मेर ब्लॉक के सभी प्रबोधक, पैराटीचर, मदरसा पैराटीचर, शिक्षाकर्मी, लोक जुम्बिश कर्मचारी महावीर पार्क से स्लीपर कोच बस से बालोतरा के लिए सुबह 10 बजे प्रस्थान करेंगे। बाड़मेर ब्लॉक संरक्षक कानसिंह चारण ने बताया कि ब्लॉक के पदाधिकारियों ने विभिन्न गांवों का दौरा कर पीले चावल बांटकर न्यौता दिया।