- Hindi News
- चौहटन के बाल वैज्ञानिकों का राज्य स्तर पर चयन
चौहटन के बाल वैज्ञानिकों का राज्य स्तर पर चयन
चौहटन. मॉडलस्कूल के वरिष्ठ शिक्षक लालाराम सेंवर ने बताया कि 47वें जिला स्तरीय विज्ञान, गणित, पर्यावरण प्रदर्शनी तथा जनसंख्या शिक्षा मेले का आयोजन राबाउमावि बालोतरा में हुआ। जिसमें मॉडल स्कूल चौहटन के बाल वैज्ञानिकों ने जिला स्तर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के विज्ञान प्रभारी जुंजार सिंह राजपुरोहित के मार्गदर्शन में बाल वैज्ञानिक दौलतसिंह पुत्र खीमसिंह ने पर्यावरण वर्ग में तथा मोहनराम पुत्र ईश्वरराम ने ऊर्जा संरक्षण वर्ग में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दोनों बाल वैज्ञानिकों का राज्य स्तर पर होने वाले विज्ञान मेले के लिए चयन हुआ है। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक जुजार सिंह ने भी शिक्षक पोस्टर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।