युवा जाट मंच का सदस्यता अभियान 1 से
बाड़मेर. युवाजाट मंच के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रमोद चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। चौहटन ब्लाॅक अध्यक्ष जोगेश नैण ने बताया कि बैठक में युवा जाट मंच के सदस्यता अभियान का शुभारंभ 1 अक्टूबर से किया जाएगा। नैण ने बताया कि 10 हजार नए सदस्य जोड़ने का संकल्प लिया। समस्त ब्लॉक कार्यकारिणी के गठन के निर्देश दिए। मंच के संरक्षक रविन्द्र पोटलिया ने बताया कि सब काे मिल-जुलकर चलने को कहा तथा संगठन को मजबूत करने के उपाय बताए। पोटलिया ने कहा की संगठन में चलेंगे तो सफलता निश्चित है।
इस दौरान युवा जाट मंच के संरक्षक रविन्द्र पोटलिया, जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र गोदारा, जिला महासचिव राजेन्द्र चौधरी, जिला पर्यवेक्षक अरविंद जाखड़, चौहटन ब्लॉक अध्यक्ष जाेगेश नैण, बायतु ब्लाॅक अध्यक्ष भूराराम सारण, शिव ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र उण्डू, अशोक गोदारा, सुरेश डऊकिया, नारणाराम जाणी, भागीरथ सियाग, जोगाराम जाणी, सीपी गोदारा, जय सारण, प्रविण भांभु, लिखमाराम सियाग सहित कई सदस्य मैजूद रहे। मंच का संचालन पवन गोदारा ने किया।