कागा प्रमुख, सोढ़ा तहसील संयोजक मनोनीत
एबीवीपीद्वारा जिले में सभी तहसील नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें चौहटन तहसील में युवराज कागा को तहसील प्रमुख नरपतसिंह सोढ़ा को तहसील संयोजक का दायित्व सौंपा गया। जिला संयोजक गजेंद्र सिंह खारा ने बताया कि वर्ष भर कार्य करने के लिए चौहटन तहसील नगर कार्यकारिणी का गठन कर उक्त कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई। युवराज कागा तहसील प्रमुख, नरपतसिंह सोढ़ा तहसील संयोजक, दिनेश विश्नोई को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसी तरह मदनसिंह को नगर मंत्री, शंभूराम को चौहटन विद्यालय इकाई प्रमुख रमेश मेघवाल को नगर सहमंत्री का दायित्व सौंपा गया। कार्यकर्ता परिषद की ओर से वर्षभर में होने वाले कार्यक्रम में सक्रिय रहकर संगठनात्मक कार्य करेंगे।