अब जिले में होगी 16 पंचायत समितियां
पंचायतीराजचुनावों को लेकर प्रशासन की ओर से तैयार किए गए पंचायत समिति ग्राम पंचायत पुनर्गठन के प्रस्तावों में संशोधन किया है। पहले छह नई पंचायत समितियां 120 ग्राम पंचायतें प्रस्तावित की गई थी, बाद में दो पंचायत समितियां 6 ग्राम पंचायतों को सृजित करने के प्रस्ताव शामिल किए गए है। अब जिले में पुनर्गठन से आठ पंचायत समितियां 126 ग्राम पंचायतें सृजित होगी।
जिले में ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन के लिए 11 अगस्त से प्रक्रिया शुरू की गई। 12 सितंबर तक आपत्तियां मांगी गई। यह कवायद पूरी होने पर 23 सितंबर को पंचायत समितियां ग्राम पंचायतों के प्रस्तावों को संभागीय आयुक्त को भेजने की तैयारी की गई। इस बीच राजनेताओं की हस्तपेश से दो ओर पंचायत समितियां छह ग्राम पंचायतों के प्रस्ताव शामिल किए गए है।
जानकारी के अनुसार बालोतरा में पहले बालोतरा पचपदरा पंचायत समिति प्रस्तावित थी, लेकिन अब पचपदरा की जगह कल्याणपुर पाटोदी के प्रस्ताव शामिल किए है। इसी तरह चौहटन में सेड़वा चौहटन के प्रस्ताव शामिल थे। संशोधन के तहत धनाऊ को पंचायत समिति के लिए प्रस्तावित किया है।
इसी तरह ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन के लिए पचपदरा क्षेत्र से 4, धोरीमन्ना सिणधरी में एक एक नई ग्राम पंचायत सृजित करने के प्रस्ताव दिए गए है। इसके अलावा प्रस्तावित ग्राम पंचायतों में शामिल गांवों को इधर, उधर किया गया है।