कोटड़ा में शंकराचार्य का स्वागत आज
शिव. ग्रामकोटड़ा में मंगलवार को शंकराचार्य का स्वागत किया जाएगा। शिव शंकर दुर्गा माता मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर सुबह 11 बजे शिव में कोटड़ा चौराहा पर जगद्गुरु शंकराचार्य वासुदेवाय नंद सरस्वती का स्वागत किया जाएगा। कोटड़ा में शिव शंकर दुर्गा माता के मंदिर में बुधवार को मूर्तियां स्थापित की जाएगी। गुरुवार को शंकराचार्य का प्रवचन सुबह 11 बजे होगा। स्वरूपसिंह कोटड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व सचिव जूना अखाड़ा महंत योगेश्वर गिरी, महंत आनंद गिरी, महंत दत्त नारायणगिरी, जोगेश्वर गिरी, धर्मेंद्र गिरी, हरिहरानंद गिरी गुजरात, चौहटन मठ के जगदीशपुरी, तारातरा मठ मोहनपुरी, शंकरपुरी सहित कई वरिष्ठ पुजारी भाग लेंगे। कोटड़ा मठ के मठाधीश महंत केदारगिरी ने कार्यक्रम में ग्रामीणों से भाग लेने का आह्वान किया।