सूचनाएं उपलब्ध करवाने की मांग
सूचनाएं उपलब्ध करवाने की मांग
बाड़मेर.जिलेकी चौहटन तहसील के रमजान की गफन निवासी अकबर पुत्र सायर मुसलमान ने ग्राम पंचायत रमजान की गफन से सूचना के अधिकार के तहत सूचनाएं मांगी गईं। इस संबंध में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया कि ग्राम पंचायत रमजान की गफन में अनियमितता बरती जा रही है। लंबे समय से ग्राम पंचायत द्वारा सूचना चाही गई लेकिन उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है। ज्ञापन में भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
बैठकआयोजित
बाड़मेर.बालाजीछात्रावास में एनएसयूआई राजकीय महाविद्यालय बाड़मेर की कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष उदित गोरसिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में काॅलेज के विभिन्न मुद्दे फर्नीचर, पंखे, लाइट व्यवस्था एवं काॅलेज में नियमित विषयों के विषयाध्यापकों की पूर्ति को लेकर चर्चा की गई। बैठक में कन्या महाविद्यालय मे कार्यकारिणी गठन एवं स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कार्यकारिणी विस्तार को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर उपाध्यक्ष गणेश बेनीवाल, महासचिव ललित जांगिड़ सहित कई कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
विकाससंघर्ष समिति का गठन
रावतसर.क्षेत्रमें विकास संघर्ष समिति का गठन हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से मोडाराम जाखड़ को अध्यक्ष, पेमाराम जाखड़ को महासचिव, प्रहलादराम सारण को उपाध्यक्ष, भैराराम मेघवाल को संयुक्त सचिव चैनाराम को कार्यालय मंत्री बनाया गया।
बामणियाजिलाध्यक्ष बने
बाड़मेर.राष्ट्रीयजनक्रांति छात्र मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रामसेवकानन्द उपाध्याय के निर्देशानुसार मगराज बामणिया काे नियुक्त किया गया हैं।