पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मां के भजनों पर गरबा परवान चढ़ा

मां के भजनों पर गरबा परवान चढ़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवरात्रमें शाम होते ही शहर के गरबा पंडालों में डांडिया की खनक सुनाई देने लगती है। विभिन्न परिधान पहने मां के भक्त रंगबिरंगी डांडियां लिए गरबा प्रांगण पहुंच मां का पूजा अर्चना करते हैं। इसके बाद सभी श्रद्धा से सामुहिक गरबा नृत्य करते हैं। आयोजकों की तरफ से कहीं माइक की तो कहीं डीजे की व्यवस्था की गई। जिस पर भक्त श्रद्धा से गरबा नृत्य कर मां को प्रसन्न करने का जतन कर रहे हैं।

शहर में सुमेर गोशाला मैदान, आचार्य का वास, नरगासर वास, महावीर नगर, रायॅकालोनी सहित शहर में विभिन्न जगहों पर गरबा नृत्य की धूम मची है। गरबा महोत्सव के चलते इन दिनों नवरात्र का रंग जमने लगा है। माता के मंदिरों में अलसुबह से ही मंदिरों में देवी की आराधना करने, दुर्गा चालीसा का पाठ करने और भजन प्रस्तुत करने श्रद्धालु उमड़ने लगे हैं। विभिन्न मंदिरों में देर रात तक आयोजित भजन संध्या में कलकार देवी भजन सहित विभिन्न भजनों की प्रस्तुति दे रहे हैं।

भजनसंध्या आज

जगदंबाअलर्ट ग्रुप के सहयोग से नवरात्र के उपलक्ष्य में 30 सितंबर को रात नौ बजे वांकल मंदिर, लूणिया ट्रांसपोर्ट सागर हॉस्पिटल के पास भजन संध्या का आयोजन होगा। ग्रुप के मंत्री पारसमल गोलेच्छा ने बताया कि एक शाम मां वांकल के नाम भजन संध्या में जाने माने कलाकार गिरधारीलाल एंड पार्टी भजन प्रस्तुत करेंगे।

गांवोंमें गरबों की धूम

रावतसर.रावतसर,सरनू, सांजटा सहित दर्जनाें गांवों में रात्रि को गरबों की धूम मची है। जय भवानी गरबा मंडल रावतसर के अध्यक्ष मदन पूनिया ने बताया कि गुजराती गानों की धून पर धर्म प्रेमी गरबा खेल रहे हैं। मंदिर में भी दर्शन के लिए भक्तों की कतारें लगी है।

गुड़ामालानीमें गरबा की धूम

गुड़ामालानी.उपखंडमुख्यालय पर इन दिनों नवरात्र में जगह-जगह गरबों की धूम मची है। देर रात तक युवक युवतियां गरबा पर थिरक रहे हैं। मुख्यालय के हनुमान चौराहे पर जगदंबा गरबा मंडल की तरफ से विशेष आयोजन किया गया। इसी तरह उदाणियों का वास स्थित नव दुर्गा गरबा मंडल के तत्वावधान में लगातार नौवे वर्ष भी गरबाें का अायोजन जारी है।

चौहटन.नवरात्रमें गरबों को लेकर चौहटन में दर्जियों के वास में नवदुर्गा गरबा मंडल द्वारा डांडिया रास का आयोजन चल रहा है। श्री नवदुर्गा मंडल द्वारा नौ दिन मां अंबे की आरती गरबे के आयोजन में ग्रुप के कार्यकर्ता महिलाएं, बच्चे सहित