पांच और भर्ती, एक जोधपुर रेफर
भास्कर नॉलेज | सर्दी से बढ़ रहा है वायरस
स्वाइनफ्लू का कहर जिले में बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को जिला मुख्यालय पर स्थित जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू के संदिग्ध पीड़ित चार महिलाओं समेत पांच रोगियों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। एक मरीज को जोधपुर रेफर किया गया। जिला अस्पताल में भर्ती किए जा रहे मरीजों के स्वाब का नमूना जोधपुर के मेडिकल कॅालेज भेजा जा रहा है,लेकिन जांच रिपोर्ट देरी से मिल रही है। स्थिति यह है कि रविवार को भेजे गए तीन मरीजों के नमूनों की जांच रिपोर्ट 38 घंटे बाद भी नहीं मिल पाई। सोमवार को भर्ती किए मरीजों के नमूने शाम को जांच के लिए जोधपुर भेजे गए। पिछले दो दिन में बाड़मेर शहर के तीन संदिग्ध स्वाइन फ्लू मरीजों को यहां भर्ती किया गया है।
जिला अस्पताल में सोमवार को शारदा प|ी रतनलाल निवासी बजरंग नगर धोरीमन्ना, शंभूराम पुत्र हमीरा राम निवासी दानजी की होदी, उत्तमी प|ी टीकमाराम निवासी पुराने पॉवरहाउस के पीछे, गीगी प|ी मुकनसिंह निवासी बोथिया और मांगी पुत्री चूनाराम निवासी इशरोल चौहटन जांच के लिए पहुंचे। चिकित्सकीय जांच में इन मरीजाें को में स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल आइसोलशन वार्ड में भर्ती किया गया। यहां स्वाइन फ्लू का उपचार शुरू कर नमूने जांच के लिए शाम को जोधपुर मेडिकल कालेज भेजे गए।
36 घंटे बाद भी नहीं रिपोर्ट
जिलाअस्पताल में रविवार को भर्ती नरपतसिंह पुत्र पुरखसिंह निवासी महाबार, कन्नू प|ी ठाकराराम निवासी गोलिया जेतमाल गुड़ामालानी और प्रमोद पुत्र भगवान दास निवासी खत्रियों का वास बाड़मेर के स्वाब के नमूने की जांच रिपोर्ट सोमवार तक भी नहीं आई।
भास्कर- स्वाइनफ्लू से बचाव को अस्पताल में मास्क उपलब्ध है?
सिंघल-मास्कपर्याप्त संख्या में है। मरीजों और उनके परिजनों समेत चिकित्सकों नर्सिंग कर्मियों को उपलब्ध करवाए गए है।
भास्कर-स्वाइन फ्लू के मास्क कम होने को लेकर अस्पताल में चर्चा है?
डॉ.सिंघल -स्वाइन फ्लू के मास्क मेडिकल रिलीफ सोसायटी स्तर पर खरीदे गए हैं। ये मास्क चिकित्सा कर्मियों के साथ रोगियों और उनके परिजनों को भी दिए जा रहे हैं।
भास्कर-अस्पतालमें टेमी फ्लू कितनी उपलब्ध है?
सिंघल-मरीजोंकेलिए टेमी फ्लू पूरी है। इस अस्पताल में टेमी फ्लू कम नहीं पड़ेगी।
भास्कर-सफाईव्यवस्थासे संतुष्ट है?
सिंघल-सफाईव्यवस्थाठेके पर है। अभी तक व्यवस्थाएं संतोषप्रद है। साथ ही कीटनाशक का छिड़काव भी किया जा रहा है।
{पाॅजीटिव {मौत
स्वाइन फ्लू पर एक नजर
स्रोत : स्वास्थ्य विभाग
बाड़मेर
राजस्थान
नहीं हैं जांच की सुविधा
{जिलेमें स्वाइन फ्लू की जांच की सुविधा नहीं होने की वजह से सैंपल जोधपुर भिजवाए जाते हैं।
{जांच के लिए 24 घंटे का समय है, लेकिन सैंपलों की 3 दिन बाद भी रिपोर्ट नहीं पाई है।
{अभी तक सर्दी बनी हुई है। इसी वजह से स्वाइन फ्लू का वायरस बढ़ रहा है।
{मौसममें अचानक बदलाव आने के कारण इस समय संक्रमण की संभावना भी ज्यादा है।
{इसवायरस की प्रवृति होती है कि मौसम में बदलाव के समय यह ज्यादा सक्रिय रहता है।
06
92
36
897
बाड़मेर. आइसोलेशन वार्ड में भर्ती संदिग्ध स्वाइन फ्लू से पीडि़त महिला।