खबरें फटाफट
आयकर कटौती संबंधी सेमीनार आज
बाड़मेर|आयकर विभाग ने आहरण एवं वितरण अधिकारियों को आयकर कटौती से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने के लिए मंगलवार सुबह 11 बजे कलक्ट्रेट कांफ्रेंस हाॅल में सेमीनार का आयोजन किया जाएगा। कोषाधिकारी जसराज चाैहान ने अधिकारियों को सेमीनार में उपस्थित रहने निर्देश दिए हैं।
तीनदिवसीय सुरक्षा गार्ड प्रशिक्षण कल से
बाड़मेर|बेरोजगार बीपीएल युवा जो 12वीं पास है उन्हें रोजगार से जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे। ऐसे युवाओं को राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम द्वारा सुरक्षा गार्ड का तीन दिवसीय प्रशिक्षण 11 से 13 फरवरी तक चौहटन रोड स्थित राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम द्वारा दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली द्वारा सुबह 11 से 3 बजे तक निशुल्क दिया जाएगा।
उंडूमें दो दिन से बीएसएनएल सेवाएं ठप
उण्डू|कस्बे में दो पिछले दो दिन से बीएसएनएल का नेटवर्क नहीं होने से उपभोक्ता परेशान है। नेटवर्क नहीं मिलने से मोबाइल केवल खिलौने बन कर रह गए हैं। बिजली चालू रहने के बावजूद तकनीकी समस्या के चलते नेटवर्क नहीं आता। उपभोक्ताओं ने बीएसएनएल सेवा सुचारु करने की मांग उच्चाधिकारियों से की है।