पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधिक जागरुकता रैली को दिखाई हरी झंडी

विधिक जागरुकता रैली को दिखाई हरी झंडी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थानराज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार सचल विधिक सेवा केंद्र एवं लोक अदालत के माध्यम से बाड़मेर उपखंड में 9 से 18 फरवरी तक व्यक्तियों को विधिक जागरूक एवं लाभान्वित करने के लिए मोबाइल वेन का अलग-अलग क्षेत्रों में संचालन किया जाएगा। ताल्लुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एम.आर.सुथार ने बताया कि इस संबंध में निम्नानुसार अवधि में बाड़मेर उपखंड के क्षेत्र में मोबाइल वाहन संख्या आर.जे.-14-पी.सी. 7572 विधिक जागरुकता अभियान चला रहा है। सोमवार सुबह 11 बजे समिति अध्यक्ष एम.आर सुथार एवं हरिवल्लभ खत्री मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, बाड़मेर ने विधिक जागरुकता अभियान के तहत मोबाइल वाहन को हरी झंडी दिखा कर न्यायालय परिसर से रवाना किया। इस दौरान शैल कुमार सोलंकी अति. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, स्वाति परेवा न्यायाधिकारी, ग्राम न्यायालय बाड़मेर एवं कन्हैयालाल जैन, पवनगिरी, उदयभानसिंह, विष्णु चौधरी, नृसिंह सोलंकी, किरण मंगल, राजेश विश्नोई अन्य अधिवक्ता एवं न्यायिक कर्मचारी मौजूद थे।

मोबाइल वेन का टूर कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा। 9 फरवरी को बाड़मेर शहर कोतवाली थाना। 10 को गुड़ामालानी, 11 को धोरीमन्ना, 12 को चौहटन, 13 को सेडवा, 14 को बाखासर,15 को गडरारोड, 16 को शिव, 17 को बाड़मेर सदर जसदेर धाम में महाशिवरात्रि मेला 18 फरवरी को नागाणा में जागरुकता रैली निकाली जाएगी।

बाड़मेर. विधिक जागरुकता अभियान के तहतमोबाइल वाहन को हरी झंडी दिखा रवानाकरते न्यायाधीश।