- Hindi News
- हरपालिया में शोभायात्रा के बाद राम कथा शुरू
हरपालिया में शोभायात्रा के बाद राम कथा शुरू
हरपालेश्वरमहादेव मंदिर में सोमवार से श्रीराम कथा का आगाज हर्षोल्लास से हुआ। ट्रस्ट के मंत्री चेलाराम सिंधी ने बताया कि गंगासरा गोशाला से शोभायात्रा आरंभ होकर सेड़वा भंवार होते हुए हरपालेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण पहुंची। शोभायात्रा का कई जगहों पर ग्रामीणों ने स्वागत किया। शोभायात्रा में महिलाओं एवं बालिकाओं ने सिर पर कलश रखे थे।संत कृपाराम ने कथा के दौरान कहा कि श्रीराम कथा में जाने से किसी को कोई नहीं रोकता, सिर्फ अपने पाप कर्म ही कथा में जाने से रोक सकते हैं। आयोजकों ने भामाशाहों का सम्मान भी संत कृपाराम से करवाया। सम्मानित होने वालों में हुकमाराम, प्रकाश राठी, अनंत कुमार, पृथ्वीसिंह, राजू चंडक, मनोज चंडक, भगवानदास सुथार, भागीरथ खिलेरी, ओमप्रकाश केला, उकरड़ाराम, पुरखाराम, प्रीतमदास सिंधी, किशन सिंधी, गंगाराम धीराराम प्रमुख थे। कार्यक्रम के अंतिम दिन महाशिवरात्रि पर मंदिर प्रांगण में ही भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
जिसमें पाली के भजन कलाकार महेन्द्रसिंह राठौड़ भजनों की प्रस्तुति देंगे। कथा में आने-जाने के लिए निशुल्क बस सेवा माणक अस्पताल से प्रतिदिन सुबह 10.30 बजे हरपालिया जाएगी एवं वापसी में हरपालिया से शाम 5 बजे रवाना होकर वापस बाड़मेर पहुंचेगी।
चौहटन. हरपालिया में शोभायात्रा के साथ हुआश्रीराम कथा का आगाज।