पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाई रिस्क क्षेत्रों का सर्वे करें : बिश्नोई

हाई रिस्क क्षेत्रों का सर्वे करें : बिश्नोई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेमें स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। एडीएम ओ.पी. बिश्नोई ने यह बात सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कही। उन्होंने स्वाईनफ्लू के हाई रिस्क क्षेत्रों में घर-घर सर्वे कर टेमी फ्लू बांटने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वाइन फ्लू के लक्षणों, बचाव एवं निशुल्क उपचार का व्यापक प्रचार प्रसार करने पर जोर दिया।

बैठक में सीएमएचओ डाॅ.एस.के.एस. बिष्ट ने बताया कि टेमी फ्लू के कैप्सूल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। 15 हजार 489 घरों में सर्वे करवाया गया है।

बैठक में एडीएम ने परिवार कल्याण कार्यक्रम की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए विशेष कार्ययोजना से लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में आयोजित होने वाले परिवार कल्याण शिविरों का व्यापक प्रचार करने को कहा। एडीएम ने जिले में नियमित जलापूर्ति के निर्देश दिए। साथ ही जिले में अवैध नल कनेक्शन हटाने तथा आरोपियों के विरुद्ध पुलिस में मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए। एडीएम ने बकाया विद्युतीकरण का कार्य जल्द पूरा करने की हिदायत दी।

एकीकृतनियंत्रण कक्ष स्थापित

नगरपरिषद आयुक्त धर्मपाल जाट ने जनसमस्याओं के समाधान के लिए नगर परिषद में राउंड क्लाक एकीकृत नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। बैठक में सफाई व्यवस्था, आवारा पशुओं की रोकथाम, अतिक्रमण हटाने, नाला ओवरफ्लो संबंधी शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। बैठक में भूमि अवाप्ति अधिकारी नखतदान बारहठ, पीएचईडी एसई नेमाराम परिहार, डिस्कॉम एसई प्रेमजीत धोबी, नगर परिषद आयुक्त धर्मपाल जाट सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

बेरीगांव.गौरक्षक दल ने बेरीगांव क्षेत्र का दाैरा कर स्वाइन फ्लू से बचाव कि जानकारी दी। गाै रक्षक दल के अध्यक्ष राऊराम प्रजापत ने स्वाइन फ्लू जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर स्वाइन फ्लू से बचाव एवं लक्षण की जानकारी दी।

कार्यक्रम में रोगी को समय पर चिकित्सक के पास ले जाकर जांच कराने की सलाह दी गई।

चौहटन.राउप्राविबाखासर में विद्यार्थियों को लायंस क्लब मलाणी के बैनर तले स्वाइन फ्लू जागरूकता अभियान की जानकारी दी। क्लब सचिव डाॅ.जीसी लखारा ने बताया कि वर्तमान में मौसमी बीमारियों के साथ स्वाइन फ्लू से लोग ग्रसित हो रहे हैं। समय रहते डॉक्टर से जांच करवाकर इस रोग से बचना संभव है। कार्यक्रम में शिक्षक हंसराज सोनी, जिला प्रभारी सुरेश शर्मा ने भी विचार रखे।