पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चे समेत तीन मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव

बच्चे समेत तीन मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर. जिले में स्वाइन फ्लू का कहर थम नहीं रहा है। शनिवार को जोधपुर के एमडीएमएच समेत अलग अलग अस्पतालों में भर्ती बाड़मेर के तीन मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। राजकीय अस्पताल में संदिग्ध मरीजों के आने का सिलसिला अनवरत जारी है।
जयपुर से टेमी फ्लू की 8000 टेबलेट बाड़मेर पहुंची है। एमडीएमएच जोधपुर में भर्ती चौहटन निवासी इनायी खान (50) पत्नी कायम खां, चंदनी(45) पत्नी बाबूलाल निवासी रोहिला शिवराम (4)पुत्र प्रभूराम निवासी मीठड़ी की रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई है।
राजकीय अस्पताल बाड़मेर में शुक्रवार को स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीज कमला पत्नी मुकेश निवासी उण्डखा, करनाराम पुत्र खेताराम रामसर, धूड़ी देवी पत्नी दौलाराम चवा, नैनु पत्नीबाबूलाल बलदेव नगर बाड़मेर शनिवार को जीया कंवर पत्नी खेताराम धोरीमन्ना, जमना पत्नी ठाकराराम निवासी बलदेव नगर, केलू देवी पत्नी बच्चन खां बसरा को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया।

सिवाना, समदड़ी में बांटी टेमी फ्लू

सीएमएचओसुनील कुमार बिष्ट के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग ने सिवाना, समदड़ी मोकलसर में टेमी फ्लू टेबलेट की सप्लाई दी गई। बिष्ट ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बैठक में स्वाइन फ्लू की रोकथाम के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए।

राजकीय अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती चार मरीजों की स्वाइन फ्लू रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इन मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया है। शेष मरीजों का उपचार चल रहा है। डॉ.हेमंत सिंघल, पीएमओ, राजकीय अस्पताल, बाड़मेर

आइसोलेशन वार्ड में भर्ती स्वाइन फ्लू रोगी।