प्रधान चुनाव : पूरे दिन चली जोड़-तोड़
बाड़मेर जिले भर में शनिवार को पंचायत समितियों की बागडोर संभालने वाले प्रधानों के चुनाव हुए। जिले भर में इसको लेकर सुबह से ही जोड़तोड़,संपर्क,मान मनौव्वल शुरू हुए। लोगों में उत्सुकता शाम तक बनी रही। जैसे-जैसे प्रत्याशियों के विजेता होने की सूचना मिली समर्थकों ने खुशियां मनाई। हारे हुए खेमों में निराशा छा गई।
बाड़मेर: कांग्रेस का गढ़ बरकरार, पुष्पा बनी प्रधान
यहांभाजपा-कांग्रेस में बेहद रोचक मुकाबले में कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा चौधरी ने एक वोट से बाजी जीतकर कांग्रेस का गढ़ बरकरार रखा। पंचायत समिति सदस्य के नतीजों में कांग्रेस को 23 भाजपा को 16 सीटें मिलने से प्रधान कांग्रेस का बनना तय माना जा रहा था, लेकिन क्रास वोट से समीकरण प्रभावित हुए। दोपहर तीन बजे पंचायत समिति सभागार में रिटर्निंग अधिकारी मुकेश चौधरी की मौजूदगी में प्रधान के लिए वोटिंग शुरू हुई। भाजपा नेता प्रियंका चौधरी 3.15 बजे चार पंचायत समिति सदस्यों के साथ पहुंची। करीब आधे घंटे बाद भाजपा के अन्य सदस्य वोट डालने आए। 4.10 बजे बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन के नेतृत्व में कांग्रेस के पंचायत समिति सदस्य वोट देने पहुंचे। 4.30 बजे मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतगणना शुरू की गई। 4.45 बजे परिणाम घोषित किए गए। कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा चौधरी को 19 भाजपा प्रत्याशी जीयाराम को 18 वोट मिले।
प्रियंकाचौधरी जैन की जोर आजमाइश
हॉटसीट में शुमार बाड़मेर पंचायत समिति में प्रधान सीट को लेकर भाजपा नेता डॉ. प्रियंका चौधरी बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने जोर आजमाइश की। दोनों नेताओं के नेतृत्व में अलग अलग स्थानों पर पंचायत समिति सदस्यों की बाड़ेबंदी की। मतदान शुरू होने के बाद सदस्यों को लवाजमे के साथ लेकर आए। जिला मुख्यालय की प्रधान सीट से चौधरी जैन की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी।
गुड़ामालानी: मुकेन्द्रा पहली निर्विरोध प्रधान
नवसृजित पंचायत समिति गुड़ामालानी में पहली निर्विरोध प्रधान भाजपा से मुकेन्द्रा कंवर निर्विरोध चुनी गई। विधायक लादूराम विश्नोई के विधानसभ क्षेत्र में पंचायत चुनाव में 21 सीटों के लिए हुए चुनाव में भाजपा के 17 पंचायत समिति सदस्य निर्वाचित हुए। शनिवार सुबह साढ़े दस बजे भाजपा प्रत्याशी मुकेन्द्रा कंवर ने नामांकन पेश किया। 11 बजे तक कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी का नामांकन पेश नहीं किए जाने पर मुकेन्द्रा कंवर को निर्विरोध प्रधान निर्वाचित किया गया। रिटर्निंग अधिकारी नाथूसिंह राठौड़ ने प्रधान को शपथ दिलाते हुए प्रमाण पत्र सौंपा।
शिव: पहली बार बना भाजपा प्रधान
शिवपंचायत समिति की प्रधान सीट पर बीते छह दशक से कांग्रेस का कब्जा रहा है। आजादी के बाद पहली बार प्रधान सीट जीत कर भाजपा ने नया इतिहास रचा है। शनिवार सुबह दस बजे नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने पर भाजपा प्रत्याशी स्वरूप कंवर कांग्रेस से प्रियंका कंवर ने पर्चे दाखिल किए। दोपहर तीन बजे मतदान प्रक्रिया शुरू होने पर पहले भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जालमसिंह रावलोत पंचायत समिति सदस्यों के साथ पहुंचे। कुछ ही देर बाद कांग्रेस के पंचायत समिति सदस्य वोट डालने आए। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के तुरंत बाद मतगणना शुरू की गई। 4.30 बजे आरओ खुमाणाराम ने परिणाम घोषित किए। भाजपा प्रत्याशी स्वरूपकंवर 10 कांग्रेस प्रत्याशी प्रियंका को 9 वोट मिले।
रावलोतकी रणनीति काम आई
पंचायतचुनाव में भाजपा को 9, कांग्रेस 7 3 निर्दलीय पंचायत समिति सदस्य निर्वाचित हुए। कांग्रेस ने प्रधान सीट पर कब्जा करने के लिए भाजपा की पंचायत समिति सदस्य प्रियंका पर दांव खेलते हुए प्रत्याशी घोषित कर दिया। दो निर्दलीय प्रत्याशियों का समर्थन प्राप्त किया। ऐसे में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रावलोत की लॉबिंग से भाजपा प्रत्याशी के प्रधान बनने की राह परस्त हुई।
बायतु: कांग्रेस की गेरों देवी प्रधान निर्वाचित
बायतुसे निवर्तमान प्रधान सिमरथाराम की पुत्रवधू गैरों देवी प्रधान चुनी गई। इनका मुकाबला बाड़मेर के पूर्व विधायक तगाराम चौधरी की पुत्रवधू सिगरती देवी था। शनिवार सुबह चुनाव को लेकर उपखंड मुख्यालय पर रेलमपेल लगी रही। दोपहर तीन बजे भाजपा-कांग्रेस नेता पंचायत समिति सदस्यों को लेकर पहुंचे। वोटिंग की प्रक्रिया पूरी होते ही मतगणना शुरू की गई। कुछ ही देर में नतीजे घोषित किए गए। कांग्रेस प्रत्याशी गैरों देवी को 10 भाजपा प्रत्याशी सिगरती देवी को 9 वोट मिले। महज एक वोट से कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी घोषित किया गया।
ससुरकी विरासत पुत्रवधू को सौंपी
कांग्रेसनेता सिमरथाराम बीते एक दशक से प्रधान पद की कमान संभाले हैं। वे लगातार दो बार प्रधान चुने गए। इस बार महिला सीट आरक्षित होने पर पुत्रवधू गेरो देवी को मैदान में उतारा और प्रधान बनाने में कामयाब रहे।
गिड़ा: पहली बार कांग्रेस का बोर्ड
नवसृजित गिड़ा पंचायत समिति में पहली बार प्रधान चुनने का श्रेय कांग्रेस को मिला। यहां कांग्रेस के लक्ष्मणराम भाजपा से टीकूराम लेघा को प्रत्याशी घोषित किया गया। सुबह 11 बजे नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई। तीन बजे प्रधान के लिए वोटिंग शुरू हुई। साढ़े चार बजे तक परिणाम घोषित किए गए। कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मणराम डेलू को 13 भाजपा प्रत्याशी टीकूराम को 6 वोट मिले। 7 वोट से कांग्रेस प्रत्याशी डेलू प्रधान चुने गए।
चौहटन: कांग्रेस के गढ़ में भाजपा की सेंध
आजादीसे लेकर अब तक पंचायत समिति चौहटन प्रधान सीट पर कांग्रेस काबिज रही। इस बार कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाने में भाजपा कामयाब रही। पहली बार भाजपा के युवा नेता कुंभाराम को प्रधान चुना गया। चुनाव में कांग्रेस के 11, भाजपा 7 3 निर्दलीय पंचायत समिति सदस्य निर्वाचित हुए। शनिवार को प्रधान चुनाव के लिए भाजपा से कुंभाराम, कांग्रेस रूपाराम, निर्दलीय शैतानसिंह कंचन कंवर ने नामांकन पेश किए। भाजपा नेताओं की मान मनौव्वल के बाद दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन उठा लिए। भाजपा कांग्रेस प्रत्याशी के बीच सीधा मुकाबला रहा। वोटिंग के बाद परिणाम घोषित किए गए। भाजपा प्रत्याशी कुंभाराम को 13 कांग्रेस प्रत्याशी रूपाराम को 8 वोट मिले।
भाजपाने बदले समीकरण
पंचायतचुनाव में कांग्रेस को 11सीटें मिलने से प्रधान बनने की संभावना बन गई, लेकिन विधायक तरुणराय कागा, रूपसिंह राठौड़, हिंदूसिंह के प्रयासों से समीकरण बदल गए। पहले कांग्रेस भाजपा से बागी हुए प्रत्याशियों के नामांकन वापस उठाए। निर्दलीय सदस्यों के सहारे बोर्ड बनाने में कामयाब रहे।
सेड़वा: पूर्व विधायक बने प्रधान
नवसृजित पंचायत समिति सेड़वा से चौहटन के पूर्व विधायक पदमाराम मेघवाल प्रधान चुने गए। शनिवार को प्रधान चुनाव के लिए सुबह 10 बजे नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई। कांग्रेस प्रत्याशी पदमाराम मेघवाल भाजपा प्रत्याशी मगाराम ने नामांकन पेश किए। दोनों दलों की ओर से बाड़ेबंदी के बाद बारी बारी से पंचायत समिति सदस्यों को वोटिंग के लिए लाया गया। कांग्रेस प्रत्याशी पदमाराम को 22 मगाराम को 7 वोट मिले। मेघवाल 7 वोट से चुनाव जीत गए।
धनाऊ: प्रधान की कमान भगवती को सौंपी
पंचायतसमिति धनाऊ की पहली प्रधान कांग्रेस की भगवती बनी। भगवती भाजपा प्रत्याशी दुर्गादेवी के बीच सीधा मुकाबला रहा। पंचायत समिति सदस्यों की ओर से किए गए मतदान में कांग्रेस प्रत्याशी भगवती को 16 भाजपा प्रत्याशी दुर्गादेवी को 7 वोट मिले। सात वोट से भगवती प्रधान चुनी गई।
सिणधरी: निर्दलीय जस्सी देवी ने जीती बाजी
पंचायतसमिति सिणधरी के चुनाव में भाजपा के 16 सदस्य निर्वाचित होने के बावजूद निर्दलीय प्रत्याशी जस्सी देवी प्रधान बनने में कामयाब रही। भाजपा प्रत्याशी सोहनलाल यति निर्दलीय प्रत्याशी जस्सी देवी ने नामांकन पेश किए। इसके बाद जांच वापसी की प्रक्रिया पूरी की गई। तीन बजे पंचायत समिति सदस्यों की ओर से प्रधान के लिए वोट डाले गए। साढ़े चार बजे परिणाम घोषित किए। जिसमें प्रधान निर्दलीय प्रत्याशी जस्सी देवी महज एक वोट से जीती। जस्सी देवी को 13 भाजपा प्रत्याशी सोहनलाल को 12 वोट मिले। भाजपा के पंचायत समिति सदस्यों ने क्रॉस वोटिंग की।
रामसर: मेहरा समेजा बनी प्रधान
नवगठित पंचायत समिति रामसर में पहली बार हुए चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मेहरा समेजा प्रधान निर्वाचित हुई। यहां से 28 पंचायत समिति सदस्य निर्वाचित हुए। शनिवार को कांग्रेस प्रत्याशी मेहरा भाजपा प्रत्याशी भावना कंवर ने नामांकन भरे। दोपहर तीन बजे मतगणना शुरू हुई और पांच बजे नतीजे घोषित किए। मेहरा समेजा को 17 भाजपा प्रत्याशी भावना कंवर को 5 वोट मिले। 6 वोट से प्रधान चुनी गई समेजा को शपथ दिलाई गई।
धोरीमन्ना: दूसरी बार प्रधान बने ताजाराम
धोरीमन्नापंचायत समिति के प्रधान चुनाव में कांग्रेस नेता ताजाराम मूंढ़ दूसरी बार प्रधान चुने गए। मूंढ़ का मुकाबला भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल मांजू से था। मूंढ़ को 14 मांजू को 7 वोट मिले। सुबह से उपखंड अधिकारी कार्यालय के बाहर भाजपा कांग्रेस समर्थकों का जमावड़ा शुरू हो गया। सांय पांच बजे नतीजे घोषित किए गए। ताजाराम सात वोट से प्रधान निर्वाचित हुए। उल्लेखनीय है कि निवर्तमान प्रधान पन्नी देवी ताजाराम की प|ी है। इससे पहले वे स्वयं प्रधान चुने गए थे।
गडरारोड: तेजाराम पहले प्रधान
नवसृजितगडरारोड पंचायत समिति के प्रधान कांग्रेस प्रत्याशी तेजाराम मेघवाल चुने गए। तहसीलदार डालाराम पंवार ने बताया कि प्रधान चुनाव में 17 पंचायत समिति सदस्यों ने वोट डाले। भाजपा प्रत्याशी दशरथ बालाच को 6 कांग्रेस प्रत्याशी तेजाराम कोडेचा को 11 मत मिले। निर्वाचित प्रधान तेजाराम कोडेचा को पद की शपथ दिलाई। कड़ी सुरक्षा के बीच प्रधान कोडेचा को पुलिस की गाड़ी से जैसिंधर गांव पहुंचाया।
बाड़मेर. मतदान करने आई महिलाओं के बच्चों की सार संभाल करती मृदुरेखा।
गुड़ामालानी. मुकेंद्रा कंवर के प्रधान बनने के बाद उमड़े ग्रामीण।
बायतु. प्रधान बनने के बाद घर के बाहर खुिशयां मनाने के लिए उमड़ी भीड़।