- Hindi News
- सिणधरी में भाजपा और चौहटन में कांग्रेस जीती बाजी हारी,बाड़मेर में बाल बाल बची कांग्रेस
सिणधरी में भाजपा और चौहटन में कांग्रेस जीती बाजी हारी,बाड़मेर में बाल-बाल बची कांग्रेस
17 पंचायत समिति में से 11 कांग्रेस के प्रधान
जिले में शनिवार को हुए प्रधान के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों दल जीती हुई बाजी हार गए। अपनों के ही धोखे के कारण बहुमत के बावजूद दो पंचायत समितियों में भाजपा और कांग्रेस के प्रधान नहीं बन पाए। बाड़मेर में भी एक मत का अंतर रहा। एक वोट के कारण यहां कांग्रेस बाल बाल बच गई।
बाड़मेर में कांग्रेस को 23 भाजपा को 16 सीटें मिलने से प्रधान कांग्रेस का बनना तय माना जा रहा था, लेकिन क्रास वोटिंग ने कांग्रेस की मतगणना के दौरान हालत पतली कर दी। कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा चौधरी को 19 भाजपा प्रत्याशी जीयाराम को 18 वोट मिले। कांग्रेस की ओर क्रास वोटिंग कारण प्रधान पद की प्रत्याशी पुष्पा महज एक वोट से ही जीत सकीं। पंचायत समिति सिणधरी में भाजपा के सोलह पंचायत समिति सदस्य जीतने के बावजूद यहां प्रधान निर्दलीय प्रत्याशी जसी देवी बनी। भाजपा प्रत्याशी सोहनलाल यति निर्दलीय प्रत्याशी जस्सी देवी ने नामांकन पेश किए। तीन बजे पंचायत समिति सदस्यों की ओर से प्रधान के लिए वोट डाले गए। साढ़े चार बजे परिणाम घोषित किए। प्रधान निर्दलीय प्रत्याशी जसी देवी एक वोट से जीती। जस्सी देवी को 13 भाजपा प्रत्याशी सोहनलाल को 12 वोट मिले। भाजपा के तीन सदस्यों ने अंतिम समय में पाला बदल कर निर्दलीय का साथ दिया। हालांकि भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी में कोई कसर नहीं छोड़ी,लेकिन इसके बावजदू यहां निर्दलीय ने जीत का सेहरा बांध लिया। इसी तरह भाजपा में कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी। यहां अब तक एक बार भी भाजपा का प्रधान नहीं बना,लेकिन शनिवार को यह रिकार्ड टूट गया। कांग्रेस का प्रधान बनने की पूरी संभावना थी ,लेकिन निर्दलीय और कांग्रेस प्रत्याशियों ने बाजी पलट दी। कांग्रेस के 11, भाजपा 7 3 निर्दलीय पंचायत समिति सदस्य निर्वाचित हुए। शनिवार को प्रधान चुनाव में भाजपा कांग्रेस प्रत्याशी के बीच मुकाबले भाजपा प्रत्याशी कुंभाराम को 13 मत मिले। कांग्रेस के 11 प्रत्याशी होने के बावजूद प्रधान पद के प्रत्याशी रूपाराम को 8 वोट ही मिले।
पुरुष :7
महिला :10
निर्विरोध :1
निर्दलीय :1
भाजपा :5
कांग्रेस :11
बाड़मेर. मतदान के लिए पंचायत समिति सदस्यों की लगी कतार।