विकास पहली प्राथमिकता
विकास पहली प्राथमिकता
चौहटन.विधायकतरूणराय कागा ने मंगलवार को सीमावर्ती उपखंड मुख्यालय सेड़वा में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर आगामी 13 दिसंबर को जयपुर में आयोजित होने वाले सरकार के सालगिरह कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सेड़वा को पंचायत समिति का दर्जा दिया। आगामी पंचायतीराज के चुनाव में भी भाजपा का साथ देकर कड़ी से कड़ी जोड़ें ताकि क्षेत्र का विकास हो सके। बैठक में विधानसभा प्रभारी हिन्दूसिंह राठौड़, दोस्त मोहम्मद, खेताराम, देवाराम सारला, भरतदान तड़ला, अलाबचाया खान, नखतसिंह सहित अन्य कई मौजूद थे।
प्राणप्रतिष्ठा 21 को
चौहटन.उपखंडमुख्यालय स्थित जंभेश्वर महादेव मंदिर एवं विश्नोई धर्मशाला में प्राण प्रतिष्ठा समारोह 21 दिसंबर को आयोजित होगा। विश्नोई समाज अध्यक्ष रामजीवन विश्नोई ने बताया कि समारोह 15 दिसंबर को शोभायात्रा के साथ शुरू होगा। 20 दिसंबर की शाम रात्रि जागरण होगा। अगले दिन 21 दिसंबर को पाहल कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज के युवा गांव-गांव संपर्क कर रहे हैं।
रावलोतने ली युवा मोर्चा की बैठक
बाड़मेर.भाजपाके जिलाध्यक्ष जालमसिंह रावलोत ने डाक बंगले में मंगलवार को युवा मोर्चा कि बैठक ली। बैठक में भाजपा सरकार बनने की प्रथम वर्षगांठ पर जयपुर में आयोजित होने वाले बूथ लेवल कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में भाग लेने के लिए अधिक से अधिक युवा कार्यकर्ताओं को सभा में शामिल होने का आह्वान किया। बैठक में युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र लेघा, पूर्व नगर अध्यक्ष महेन्द्र पुरोहित, कपिल चंडक, महेश सोनी, सन्नी कटारी, भुरचंद जांगिड़, दौलत दइया, सुनिल सिंघवी, अतुल धारीवाल, ओमप्रकाश सोनी सहित कई युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।
उद्घाटनआज
बाड़मेर.नेशनलहाईवे 15 स्थित कैलाश इंटरनेशनल होटल के पास नवनिर्मित मल्टीस्पेश्यिलिटी सेंटर का उद्घाटन 10 दिसंबर को सुबह दस बजे किया जाएगा। डॉ.विकास चौधरी ने बताया कि अस्पताल में सुपर स्पेश्यलिटी डॉक्टर की सुविधा, चौबीस घंटे आपातकालीन सेवाएं, फार्मेसी सुविधा, अत्याधुनिक आईसीयू, कार्डियक एंबुलेंस सुविधा, सेंट्रल ऑक्सीजन संक्शन सिस्टम, मोड्युलर ऑपरेशन थियटर, अल्ट्रा सोनोग्राफी एंड 2डी इको, सेंट्रल कूलिंग सिस्टम सहित कई अत्याधुनिक सुविधा रहेगी।
घटियासामग्री का