रोडवेज परिचालक के साथ मारपीट
सदरथाना में रोडवेज परिचालक के साथ मारपीट, गाली-गलौच और लूट का मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने बताया कि रूपसिंह पुत्र खीयाराम जाट निवासी जालीपा ने मामला दर्ज करवाया कि वह बाड़मेर से चौहटन रूट पर रोडवेज बस का परिचालक है। बुधवार को राणीगांव से सवारिया लेकर रवाना होने के बाद थानसिंह पुत्र नींब सिंह, थानसिंह पुत्र उदयसिंह निवासी आकोड़ा, भगवानसिंह पुत्र हाकम सिंह निवासी दूदवा नाथू सिंह पुत्र देवीसिंह ने रोडवेज बस को रुकवाया और मारपीट गाली गलौच की।
इसके बाद टिकट काटने वाली मशीन को भी तोड़ दिया गया और 350 रुपए लेकर भाग गए। बताया जा रहा है कि दो लोग पहले से ही बस में थे और दो लोगों ने मोटरसाइकिल से बस का पीछा किया और रुकवाकर मारपीट की। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।