सम्मेलन की तैयारियां शुरु
बाड़मेर. राजस्थानप्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ का राउमावि चौहटन में 26 27 सितंबर को आयोजित होने वाले जिला शैक्षिक सम्मेलन को लेकर संयोजक पृथ्वीराज जाखड़ चौहटन अध्यक्ष लालूराम बेनीवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को चौहटन पंचायत समिति की विभिन्न ग्रांम पंचायतों की स्कूलों में शिक्षकों से संर्पक कर पीले चावल बांटे। ग्राम पंचायतवार राजेन्द्र सेठिया,अशोक शर्मा, नंदलाल शर्मा, चंदप्रकाश कोड़ेचा, खेताराम सोनी, श्रवण बाला, गुरतेग सिंह बराड़,नक्षत्र सिंह, विशनाराम,चैनाराम,स्वरूप चंद सोलंकी, बाबूलाल आसूराम, हरलाल गोरसिया,नागजीराम खोत, मोबताराम ने चौहटन के ढोक, आटिया, धनाऊ, सेडवा, बाखासर, साता, आलमसर, कोनरा,नेतराड, सर्किल का दौरा कर शिक्षकों को पीले चावल बांट सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया।