- Hindi News
- लाखाराम लेघा बने जाट एकता मंच के मुख्य संरक्षक
लाखाराम लेघा बने जाट एकता मंच के मुख्य संरक्षक
जाटएकता मंच की बैठक बुधवार को बलदेव नगर स्थित मंच कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में जिला कार्यकारिणी की सर्वसम्मति से समाजसेवी लाखाराम लेघा मंच के मुख्य संरक्षक चुने गए।
बैठक में 20 सितंबर को जाट एकता मंच द्वारा जाट चेरिटेबल ट्रस्ट भवन, नेहरू नगर में आयोजित होनेवाले रक्तदान शिविर की तैयारियों पर चर्चा की गई।
इस दौरान वीर तेजाजी टाइगर फोर्स के अध्यक्ष प्रेमाराम भादू, टाइगर फोर्स के प्रवक्ता गजेन्द्रसिंह चौधरी, अखिल भारतवर्षीय जाट महासभा के जिलाध्यक्ष नरेन्द्रसिंह जाखड़, एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश महासचिव जगदीश सारण, जाट एकता मंच के संरक्षक मगराज गोदारा होडू, जिलाध्यक्ष हरखाराम भादू, उपाध्यक्ष हरीश कुमार, बायतु ब्लाॅक अध्यक्ष हिम्मत जाखड़, ब्लाॅक अध्यक्ष गंगाराम खोथ, शिव ब्लाॅक अध्यक्ष ओम प्रकाश गोदारा, महासचिव हरदान राम सेंवर, जिला पर्यवेक्षक जेठाराम भाम्भू, सेड़वा ईकाई अध्यक्ष मोहनलाल हूड्डा, गडरारोड ईकाई अध्यक्ष गोमाराम बेनीवाल रेडाणा, धोरीमन्ना ब्लाॅक अध्यक्ष सुखदेव भादू, उपाध्यक्ष सरूप बेनीवाल, संगठन मंत्री ओम प्रकाश बेनीवाल, सिणधरी ब्लाॅक उपाध्यक्ष कुम्भाराम सियाग, शिव ब्लाॅक उपाध्यक्ष जयराम चौधरी, चौहटन ब्लाॅक उपाध्यक्ष लूम्भाराम बेनीवाल, चाैहटन ब्लाॅक महामंत्री मोहनलाल भादू, रामसर ईकाई अध्यक्ष भंवरलाल सियोल, खेल मंत्री जसाराम देग सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।