पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजस्थान सीमा से ही अाए थे नकली नोट कारतूस

राजस्थान सीमा से ही अाए थे नकली नोट कारतूस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतने अब तक हुए युद्ध में भले ही पाकिस्तान को पटखनी दे दी हो, लेकिन छद्म युद्ध से पाकिस्तान बाज नहीं रहा है। छद्म युद्ध में पाकिस्तान भारत में नकली नोट भेजने, हथियार सप्लाई करने और नशीले पदार्थों की सप्लाई करने जैसी हरकतों को अंजाम दे रहा है। यह बाड़मेर में पकड़े गए नकली नोट और हथियारों की खेप से स्पष्ट है। पुलिस अधिकारियों ने स्वीकार लिया है कि यह खेप राज्य से लगती पाक सीमा से ही अंदर आई है। मुख्य आरोपी नबिया ने पुलिस पूछताछ में नकली नोट कारतूस बाड़मेर जिले के सेड़वा से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा से भारत में लाना कबूल किया है। पुलिस तस्कर नबिया से 2.47 लाख रुपए के नकली नोट बरामद किए थे और बाद में उसकी निशानदेही पर 93 कारतूस भी बरामद किए। पकड़े गए आरोपियों में एक पाक नागरिक है जो भारतीय इलाके में वीजा लेकर आईएसआई के मंसूबों को कामयाब करने में लगा हुआ था।

मेहमूद लाया था खेप

सीमापार से आए नकली नोट कारतूस को सेड़वा तहसील क्षेत्र के जानपालिया निवासी मोहम्मद उर्फ मेहमूद खां लेकर आया था। मेहमूद ने यह खेप कुख्यात तस्कर नबिया के बेटे शकूर को दी थी और शकूर ने नबिया तक पहुंचाई। भारत तक खेप पहुंचाने और डिलीवरी देने तक सभी नौ आरोपियों का अलग-अलग रोल रहा है। इन सभी को पकड़ा गया है।

कईअहम खुलासे

5दिसंबर 2014 को नकली नोट बरामद कर कुख्यात तस्कर नबिया को पकड़ा था। इसके बाद पुलिस की पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए है। एक के बाद एक खुल रही कड़ी ने सबको चौंकाया है। अब तक गिरफ्तार नौ आरोपियों में एक पाक नागरिक भी है। अब तक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि नकली नोट कारतूस की खेप बाड़मेर जिले के सेड़वा क्षेत्र के जानपालिया से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा से भारत में आए है।

पाकनागरिक हवाला एजेंट

नकलीनोट प्रकरण में पुलिस ने पाकिस्तान के मीरपुर खास निवासी नंदलाल पुत्र महादेव को भी गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में नंदलाल हवाला एजेंट रहा। नकली नोट कारतूस की खेप का भुगतान नंदलाल के मार्फत किया जाना था। हाल में वह जोधपुर के हाउसिंग बोर्ड में रह रहा था।

बाड़मेर से लगती पाक सीमा से नकली नोट बारूद आने की संभावना की बीएसएफ के अधिकारी पुष्टि नहीं कर रहे हैं। बीएसएफ अधिकारियों का कहना है कि ऐसा संभव नहीं है। कुख्यात तस्कर से पूछताछ में हुए खुलासे को बीएसएफ के अधिकारी नहीं मान रहे है। सच्चाई क्या है