- Hindi News
- बाड़मेर : वाहन शोरूम में 74 लाख रु. की लूट
बाड़मेर : वाहन शोरूम में 74 लाख रु. की लूट
बाड़मेर | चौहटनरोड स्थित महिंद्रा के शोरूम ओएस मोटर्स से शुक्रवार रात चार नकाबपोश लुटेरे करीब 74 लाख रु. लूट ले गए। इससे पहले चारों ने वहां सो रहे गार्डों से मारपीट की और उनको टीनशेड के खंभे से बांध दिया। इसके बाद सीधे उसी अलमारी का दरवाजा तोड़ा, जिसमें यह राशि रात को रखी गई थी। वारदात रात ढाई बजे से साढ़े चार बजे के बीच हुई। सुबह गार्डों ने जैसे-तैसे खुद को बंधन मुक्त कर पुलिस को सूचना दी।
विस्तृतखबर पेज|15 पर