विरात्रा ट्रस्ट का चुनाव संपन्न
चौहटन. श्रीवांकल विरात्रा माता धर्मार्थ ट्रस्ट विरात्रा का चुनाव रविवार को महंत जगदीशपुरी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ। ट्रस्ट अध्यक्ष भैरसिंह सोढ़ा ने वार्षिक प्रगति रिपोर्ट एवं भावी योजनाओं को प्रस्तुत किया।
गत साधारण सभी की कार्यवाही का भी अनुमोदन किया गया। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष रुपसिंह राठौड़ ने व्यवस्थापक कुंपसिंह की ओर से वित्तीय वर्ष 2013-14 एवं 2014-15 के आय व्यय का ब्यौरा 2014-15 के वार्षिक बजट प्रस्तुत किया। ट्रस्ट के चुनाव के लिए डॉ. मोहनलाल डोसी चौहटन को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। इसके द्वारा ट्रस्ट ने कैप्टन सगतसिंह भोपा परो को अध्यक्ष, सुभाषचंद्र नंदवाना जयपुर तनसिंह सणाऊ को उपाध्यक्ष, रुपसिंह राठौड़ को कोषाध्यक्ष, भैरसिंह ढोक को सचिव पद के लिए चुना गया।
ट्रस्ट के अंतर्गत कुल 31 सदस्यों को चुना गया। समस्त पदाधिकारियों एवं ट्रस्टी निर्विरोध निर्वाचित किए गए। इस दौरान दर्जनों गांवों के सैकड़ों लोग उपस्थित थे। मंच का संचालन दिनेश बोहरा कोनरा की ओर से किया गया।