पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकार कुंभकर्णी नींद में सो रही है : मेघवाल

सरकार कुंभकर्णी नींद में सो रही है : मेघवाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चौहटनके पूर्व विधायक पदमाराम मेघवाल ने मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से रूबरू हुए और उनकी समस्याएं सुनी। मेघवाल ने मंगलवार को आकल, गोड़ा, गंगासरा, सेड़वा, धनाऊ, ईटादा तथा कोनरा सहित कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से रूबरू हुए। तथा कई गांवों में सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत की। इस दौरे में ग्रामीणों ने पूर्व विधायक को बताया कि क्षेत्र में किसानों को दो-तीन घंटे विद्युत सप्लाई मिल रही है। तथा भीषण अकाल होने के बावजूद अभी तक सरकार ने चारे-पानी का कोई प्रबंध नहीं किया। मेघवाल ने ग्रामीणों को सं‍बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार कुंभकर्णी नींद में सो गई है। नौ माह पूर्व भाजपा पार्टी ने झूठे वादे कर सता प्राप्त कर ली और अब तक एक भी जनहित की योजना चालू नहीं की है। आमजन को भ्रमित करने के लिए भामाशाह योजना चालू कर दी है। पूरा प्रशासन अमला शिविरों में लग गया है। उपखण्ड स्तर के कार्यालय सूने पड़े है। मेघवाल ने कहा कि कि क्षेत्र के सीमावर्ती गांवों में बरसात नहीं होने से भयंकर अकाल पड़ा हुआ है। पशुधन चारे-पानी की कमी से मर रहे है। परन्तु सरकार अभी तक कोई प्रबंध नहीं कर पायी है। तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पंचायतीराज के चुनावों की तैयारी में जुटने का आह्वान किया।