पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घट स्थापना के साथ नवरात्रा महोत्सव कल

घट स्थापना के साथ नवरात्रा महोत्सव कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाकलधामविरातरा में शारदीय नवरात्रा महोत्सव 25 सितंबर को घट स्थापना के साथ शुभ मुहूर्त में शुभारंभ होगा। नवरात्रा महोत्सव 3 अक्टूबर तक चलेगा। विरातरा धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष भेरसिंह सोढ़ा ने बताया कि नवरात्रा कार्यक्रम में आचार्य सुरेन्द्र शर्मा के सान्निध्य में प्रतिदिन 15 पंडितों द्वारा गणेश पूजन, वाड़ी पूजन, आरती पूजन हवन के साथ दुर्गा सप्तशती के पाठ किए जाएंगे। दो अक्टूबर को होमाष्टमी के दिन सुबह नित्य पूजा के बाद महायज्ञ प्रारंभ होगा। जो उसी दिन शाम 5 बजे महायज्ञ की पूर्णाहुति की जाएगी। सोढ़ा ने बताया कि शारदीय नवरात्रा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। मुख्य मंदिर परिसर को विशेष डेकोरेशन लाइटों से सजाया जा रहा है। महोत्सव में आसपास के गांवों सहित पूरे भारतवर्ष से हजारों श्रद्धालु वाकलधाम पर आकर धोक लगाएंगे। इसके अलावा गढ़ माता मन्दिर, जूना विरात्रा, वैर माता मन्दिर, तोरणिया माता मन्दिर, रोहिड़ा माता मन्दिर आदि मंदिरों पर नव चण्डी यज्ञों का आयोजन किया जाएगा। वाकलधाम पर यात्रियों के आने-जाने की सुविधा के लिए रोडवेज नियमित बसों की सुविधा रहेगी।