पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशामुक्ति का संदेश दिया

नशामुक्ति का संदेश दिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थानमेघवाल परिषद द्वारा मेघवाल समाज जागृति अभियान के तहत जिलाध्यक्ष मूलाराम मेघवाल के नेतृत्व में ग्राम हापो की ढाणी के गण्ढेर की बस्ती में सामाजिक सभा का आयोजन हुआ। सभा में परिषद द्वारा लोगों को नशामुक्ति का संदेश दिया तथा बालिकाओं को पढ़ाने पर जोर दिया।

परिषद के प्रेम परिहार ने बताया कि सभा में समाज में फैली कुरीतियों पर चर्चा कर मिटाने का संकल्प लिया। सभा में मृत्युभोज की परंपरा को बंद करने एवं समाज में सामाजिक चेतना लाने की बात पर जोर दिया गया। सभा में जिलाध्यक्ष मूलाराम मेघवाल, जिला उपाध्यक्ष सोनाराम टाक, भंवरलाल पंवार, चेतनराम दरूड़ा, गोपाराम चौहटन, हीरा राम बांदरा, गोरधन राम, मकाराम मंसुरिया, अमराराम, भंवरलाल पूनड़, कोजाराम बांदरा, उम्मेदाराम सहित समाज के कई लोग मौजूद थे।