पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिक्योरिटी गार्ड भर्ती की अंतिम तिथि आज

सिक्योरिटी गार्ड भर्ती की अंतिम तिथि आज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिक्योरिटी गार्ड भर्ती की अंतिम तिथि आज

बाड़मेर|शिक्षित बेरोजगार युवाओं को सिक्योरिटी गार्ड पद पर चयन के लिए भर्ती शिविर का आयोजन 11 12 को हुआ। शिविर में कुल 55 युवाओं ने भाग लिया जिनमें से 22 बीपीएल युवाओं का चयन किया गया। भर्ती का आखिरी दिन शुक्रवार है। यह प्रशिक्षण निशुल्क दिया जाएगा। भर्ती के लिए चौहटन रोड स्थित जिला कार्यालय राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम में संपर्क करें।

नशामुक्ति स्वास्थ्य चेतना शिविर कल

बाड़मेर|मानसिक एवं नशा मुक्ति स्वास्थ्य चेतना शिविर का आयोजन शनिवार सुबह 10 से शाम 4.30 बजे तक सेवा सदन में किया जाएगा। शिविर में मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ.लोकेश सिंह शेखावत अपनी सेवाएं देंगे। रिड़मल सिंह ने बताया कि शिविर में पंजीयन के लिए मातेश्वरी मेडिकल स्टोर, सेवा सदन के पास संपर्क किया जा सकता है।