पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डॉ.फेसल ने किया उप स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण

डॉ.फेसल ने किया उप स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर डीवार्मिंगकार्यक्रम की मॉनिटरिंग के लिए डॉ.फेसल सीनियर कंसल्टेंट राष्ट्रीय हेल्थ मिशन भारत सरकार को बाड़मेर जिले में लगाया है। डॉ.फेसल स्वास्थ्य विभाग के राकेश भाटी, जिला आशा समन्वयक द्वारा सनावड़ा, जाखड़ों की ढाणी, धोरीमन्ना, धनाऊ, श्रीरामवाला चौहटन, गोनिया कैलनोर के आंगनबाड़ी केंद्र सहित विभिन्न सीएचसी पीएचसी सहित स्कूलों का निरीक्षण किया। भाटी ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यकर्ताओं ने बच्चों को एल्मंडाजोल की गोली खिलाई जा रही है। डॉ.फेसल ने बताया कि यहां आशा सहयोगिनी अच्छा कार्य कर रही हैं।

बेहतर कार्य करने के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को बेहतर प्रशिक्षण देने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी धोरीमन्ना रूपसिंह जाखड़, शंभुदयाल, लक्ष्मण एवं प्रेम प्रकाश आशा सुपरवाइजर मौजूद रहे।